Anant Ambani Radhika Merchant: शादी बाद हनीमून की तैयारी में अनंत-राधिका, फाइनल हो गया डेस्टिनेशन !

Anshika Tiwari |  
Published : Jul 14, 2024, 04:10 PM IST
Anant Ambani Radhika Merchant: शादी बाद हनीमून की तैयारी में अनंत-राधिका, फाइनल हो गया डेस्टिनेशन !

सार

Anant Radhika Honeymoon Destination: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट kके 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने के बाद हनीमून की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में जानते हैं कि वह किस देश में हनीमून मनाएंगे।   

Anant Ambani Radhika Merchant Honeymoon Destination: अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं अब ऑफिशियल तौर पर नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका एंटीलिया (Anitlia) में गृह प्रवेश कर चुकी हैं। शादी बाद अन्य रीति रिवाज और रस्में करने में अंबानी फैमिली बिजी है लेकिन इसी बीच चर्चा अनंत-राधिका (Anant-Radhika) के हनीमून की हो रही है कि वह कहां अपना हनीमून मनाएंगे। पहले दावा किया जा रहा था कि दोनों दुनिया के सबसे महंगे फिजी आइलैंड जाएंगे लेकिन अब इस पर संशय खड़ा हो गया है। दरअसल, गुजराती परिवार से होने के कारण अभी बहुत सी रस्में बाकी हैं,जिन्हें पूरा होने में कई दिनों का वक्त लगेगा। ऐसे में राधिका-अनंत हनीमून पर कब और कहां जाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। 

1) इटली जा सकते हैं अनंत-राधिका

अंबानी फैमिल में ज्यादातर हनीमून देश के बाहर ही मने हैं। ऐसे में कयास है राधिका-अनंत भी बाहर जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो वह इटली जा सकते हैं। जहां का रिच कल्चर दोनों को खूब भाता है। यहां पर घूमने के लिए कई शानदार जगहें भी है। ऐसे में अगर दोनों इटली जाते हैं तो कोई हैरानी नहीं होगी। 

2) जापान भी कर सकते एक्सप्लोर

वैसे तो अंबानी फैमिली दुनिया में कई भी जा सकती हैं लेकिन जब हनीमून और प्राकृतिक सुंदरता की आती है तो जापान इस लिस्ट में आगे निकल जाता है। चेरी ब्लूजम से लेकर ज्वालामुखी तकी जापान खूबसूरती का बेतोड़ नमूना है। 

3) स्विट्जरलैंड की खूबसूरती

राधिका-अनंत हनीमून के लिए स्वर्ग से भी ज्यादा सुंदर स्विट्जरलैंड जा सकते हैं। यहां जिंदगी में एक बार हर किसी का सपना होता है। प्राकृतिक झरनों,नदियों और पहाड़ों के बीच बसे इस देश में हनीमून मनाने का मजा ही कुछ और है। यही पर श्लोका-आकाश के प्री वेडिंग फंक्शन हुए थे। 

4) आइसलैंड भी खूबसूरत जगह

स्विट्जरलैंड की तरह आइसलैंड भी खूबसूरत जगह है। नॉर्दन लाइट्स का मजा उठाने यहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। ऐसे में अनंत-राधिकाभी आइसलैंड को ऑप्शन बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Anant Radhika Wedding: देवर की शादी में खुद दुल्हन बनीं Shloka Mehta, पहन डाला खुद का वेडिंग लहंगा

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?