Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Shloka Mehta look: मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी लेडी लव राधिका मर्चेंट संग शादी (Anant Radhika Wedding) के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी में अंबानी फैमिली ने लगभग 5 हजार करोड़ खर्च किये हैं। ये शादी जितनी शाही थी, उतनी ही ज्यादा फैशनेबल भी। अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी से लेकर भाभी श्लोका मेहता और बहन ईशा अंबानी ने करोड़ों की ड्रेस में कहर ढाया लेकिन महफिल अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता लूट ले गईं। जिन्होंने देवर की शादी के लिए स्पेशल लहंगा नहीं बल्कि खुद का वेडिंग लहंगा (Shloka Mehta Wedding Lehenga look) रिक्रिएट किया। 

1) अनंत-राधिका के फेरों दौरान पहना वेडिंग लहंगा

श्लोका मेहता ने देवर अनंत अंबानी की बारात के दौरान अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ पिंक एंब्रॉयडरी लहंगा वियर किया था। तो फेरों के लिए उन्होंने वेडिंग लहंगा रिक्रएट किया। जिसे उन्होंने बेहद सलीके से रिक्रिएट किया। उनका लुक घर की महारानी से कम नहीं था। श्लोका की सिस्टर दिया मेहता जाटिया (Shloka Mehta Sister Diya Mehta Jatia) ने बहन का दूसरा लुक शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया की अनंत-राधिका की शादी को स्पेशल बनाने के लिए श्लोका कुछ खास पहनना चाहती थी। इसलिए उनके वेडिंग लहंगे के बेहतर कुछ हो नहीं सकता। जिसे अबू जानी संदीप खोसला ने तैयार किया था हालांकि इसे दोबारा रिक्रिएट किया गया है। 

2) रेड से पिंक हुआ लहंगा का रंग 

श्लोका मेहता ने अपनी शादी में अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ रेड-गोल्डन लहंगा वियर किया था। जिसमें जाली-हैंडमैंड कढ़ाई, जढ़ाऊ और जरदोजी वर्क किया गया था। वहीं ब्लाउज में सोने की धागों की कढ़ाई थी। इसे रिक्रिएट करते हुए लहंगे का रंग बदलकर पिंक किया गया लेकिन लहंगे की कढ़ाई में कोई भी चेंजमेंट नहीं किया गया। 

3) श्लोका मेहता ने बदला जूलरी अंदाज

श्लोका मेहता ने अपनी शादी में रेड लहंगे के फाइव लेयर महरानी हार टीमअप किया था। जिसमें एमराल्ड लगे हुए थे,लेकिन इस बार उन्होंने स्टेटमेंट डायमंड नेकलेस कैरी किया है। जिसे Kantilal Chhotalal jewellery  कंपनी ने बनाया है। श्लोका ने फोर लेयर का डायमंड सॉलिटायर पहना है। जहां नीचे की ओर हैवी हीरे लगे हैं। वहीं कफ राउंड इयररिंग,हार्टशेप मांगटीका उनका लुक कंप्लीट कर रहा है। इसके अलावा फ्लावर डिजाइ नथ डायमंड बैंगल्स लुक में चार चांद लगा रही है। 

ये भी पढ़ें- Anant Radhika wedding: भाई की शादी में चमचमाता हैवी हार पहनकर पहुंची Isha Ambani, भाभी श्र्लोका भी लगीं कयामत