वेटलॉस के लिए महिला का एक्सपेरीमेंट,40 दिन तक नहीं खाया खाना बस ये नारंगी जूस पीकर किया गुजारा

By Anshika TiwariFirst Published Apr 17, 2024, 6:13 PM IST
Highlights

Orange juice For Weight Loss: कोई क्या पतला होने के लिए 40 दिनों तक संतरे का जूस पीकर जिंदा रह सकता है? अगर हां में जवाब है तो कैसे और ऑरेंज जूस वजन घटाने में कितना सहायक है ये हम आपको बताएंगे। 
 

हेल्थ डेस्क।  दौड़ भाग भरी जिंदगी में बढ़ता वजन आम परेशानी बनता जा रहा है। ज्यातादर लोग मोटापे का शिकार हैं और वह वेटलॉस के लिए कई तौर-तरीके अपनाते हुए मिल जाएंगे,कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करता है तो इंटिमेट फास्टिंग (Intimate Fasting) करते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया (Australia) की रहने वाली महिला ने वेटलॉस करने के लिए कुछ ऐसा किया की हर कोई हैरान रह गया। दरअसल,ऐनी ओसबोर्न (Anne Osborne) ने केवल संतरे का जूस पीकर 40 दिन तक लाइफस्टाइल अपनाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका अनुभव भी शेयर किया है। 

40 दिन तक केवल लिया संतरे का जूस 

ऐनी ओसबोर्न  ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में बताया कि, उन्होंने मोनो डाइट का पालन 40 दिनों तक किया। संतरे के गुण बताते हुए वह लिखती हैं उन दिनों मैंने कुछ अलग करने की ठानी थी। बस मैंने आहार छोड़ केवल लिक्विड जूस पीने का फैसला किय। मैंने ऑरेंज जूस चुना जो विटामिन सी, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं,हालांकि उन्होंने आगे लिखा कि ज्यादा मात्रा में फल खाने और आहार को त्यागने से वजन बढ़ने के साथ डाबीटीज होने की भी संभावना बढ़ जाती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anne Osborne (@fruitisbeaut)

वेटलॉस में मददगार संतरे का जूस (Benefits of Orange Juice for Weight Loss) 

प्रकृति ने इंसान के लिए कुछ ऐसे फल बनाए हैं जो बेहद लाभकारी होते हैं। इन्ही में से है संतरा। विटामिन सी से भरपूर संतरे ग्लोइंग फेस के साथ एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में भी मददगार होता है। आप हेल्दी डाइट के साथ ऑरेंज जूस का सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों में फूड हंगर और क्रेविंग जैसी आदते होती हैं वह संतरे का जूस पिएं। इसमें मौजूद फाइबर से शरीर को एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। ये फैट बर्न के साथ बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है जिससे वजन घटता है। 

हेल्थ-लाइफस्टाइल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- 


 

tags
click me!