कश्मीरी मुस्लिम लड़की और संघ के नेता के बेटे की 'कहानी' ला रहे चेतन भगत

Published : Sep 09, 2018, 12:39 AM IST
कश्मीरी मुस्लिम लड़की और संघ के नेता  के बेटे की 'कहानी' ला रहे चेतन भगत

सार

फिल्म के ट्रेलर की तरह किताब से पर्दा हटाया। इस अंदाज में किताब की जानकारी देने के पीछे बताया जा रहा चेतन के उपन्यास 'हॉफ गर्लफ्रेंड' पर फिल्म बनाने वाले निर्माता मोहित सूरी का दिमाग। 

चेतन भगत युवा पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय लेखक हैं। वह यह भी बखूबी जानते हैं कि पाठकों को आकर्षित कैसे किया जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही है। अपनी नई किताब 'द  गर्ल इन रूम 105'  को चेतन भगत ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में पेश किया है। पाठकों से अपनी किताब का परिचय कराने के लिए चेतन ने बाकायदा इसका ट्रेलर लांच किया है। अभिनेता विक्रांत मैसी इस ट्रेलर में अपनी कहानी बता रहे हैं। ट्रेलर के साथ किताब के सब्जेक्ट से पर्दा हटाने के पीछे चेतन के उपन्यास 'हॉफ गर्लफ्रेंड'  पर फिल्म बनाने वाले निर्माता मोहित सूरी का दिमाग बताया जा रहा है। 

ट्रेलर देखने के बाद भगत का यह उपन्यास उनके पिछले रोमांटिक उपन्यास की तरह नहीं लगता। यही नहीं उन्होंने इसे एक अलग टैगलाइन 'एन अनलव स्टोरी' दी है। 

ये कहानी केशव राजपुरोहित (निसंदेह, आईआईटी के पूर्व) के आसपास घूमती है, जो एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता है और अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड जारा को भुलाने की कोशिश कर रहा है। जारा एक कश्मीरी मुस्लिम लड़की है, जबकि केशव संघ के एक बड़े नेता का बेटा है। कहानी का प्लॉट कश्मीर और आतंकवाद के आसपास का नजर आता है। चेतन ने अपनी किताब के बारे में लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए फेसबुक लाइव का सहारा लिया। साथ ही यह भी बताया कि पहले की तरह अपनी कहानी के लिए मुख्य किरदार का नाम कृष्ण के नाम पर ही रखा है। 

इस बीच, उनके किताब के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही समय में इसे 85,000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे 2,000 से ज्यादा लोगों ने पसंद भी किया है। यू-ट्यूब पर जारी इस ट्रेलर की सबसे खास बात है इस पर लोगों द्वारा दी जा रही प्रतिक्रिया। इसमें उनकी लेखनी को पसंद करने वाले कह रहे हैं कि उन्हें अपनी किताब को किसी किताब या नेटफिलिक्स सीरीज में तब्दील कर देना चाहिए, वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो उनके लिखने पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं। कुछ लोगों की राय है कि चेतन भगत को किताब छोड़कर फिल्मों का स्क्रीन प्ले और स्क्रिप्ट लिखना चाहिए। यह किताब अक्टूबर में बाजार में आ जाएगी। लेखक का दावा है कि यह 'चेतन भगत की लव स्टोरी' नहीं है। यानी यह उनके प्रेम कहानी कहने के अंदाज से अलग है।

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?