Symptoms of Vitamin D: विटामिन D की कमी को दिखाते हैं शरीर के ये 8 लक्षण

Published : Nov 21, 2025, 10:30 AM IST
9 signs that indicates your vitamin d levels are low

सार

विटामिन डी की कमी से थकान, कमजोर इम्यूनिटी, हड्डियों में दर्द और मूड में बदलाव जैसे लक्षण दिखते हैं। इससे त्वचा और बालों पर भी असर पड़ता है। ये लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।

Common Symptoms of Vitamin D : जब सूरज की किरणें हमारी त्वचा पर पड़ती हैं, तो कई रासायनिक प्रक्रियाओं के बाद शरीर में विटामिन डी बनता है। विटामिन डी की कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। विटामिन डी की कमी के कारण शरीर में यूरिक एसिड भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में दिखने वाले कुछ लक्षणों के बारे में।

1. बहुत ज़्यादा थकान

पूरी तरह आराम करने के बाद भी बहुत ज़्यादा थकान और कमज़ोरी महसूस होना विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है।

2. बार-बार सर्दी-ज़ुकाम, बुखार

बार-बार छींक आना, सर्दी-ज़ुकाम और बुखार होना कमज़ोर इम्यूनिटी का लक्षण है। विटामिन डी की कमी से इम्यूनिटी कमज़ोर हो सकती है।

3. मांसपेशियों में कमज़ोरी

हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द, मांसपेशियों में कमज़ोरी, हाथ-पैर में दर्द, दांत दर्द और कमर दर्द जैसे लक्षण विटामिन डी की कमी के संकेत हैं।

4. घाव भरने में समय लगना

अगर आपके घाव भरने में ज़्यादा समय लगता है, तो यह विटामिन डी की कमी का एक लक्षण हो सकता है।

5. रूखी त्वचा

विटामिन डी की कमी के कारण त्वचा रूखी हो सकती है।

6. त्वचा में खुजली

त्वचा में खुजली होना या त्वचा को देखकर उम्र ज़्यादा लगना भी विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है।

7. बालों का झड़ना

विटामिन डी की कमी से कुछ लोगों के बाल भी झड़ सकते हैं।

8. मूड स्विंग्स

डिप्रेशन, चिंता और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं भी विटामिन डी की कमी से हो सकती हैं।

ध्यान दें: ऊपर बताए गए लक्षण दिखने पर खुद से इलाज करने की कोशिश न करें, बल्कि डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?