mynation_hindi

Morning Breakfast Tips: सुबह के नाश्ते में जहर ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं करते सेवन !

Anshika Tiwari |  
Published : Jul 30, 2024, 02:25 PM ISTUpdated : Jul 30, 2024, 03:06 PM IST
Morning Breakfast Tips: सुबह के नाश्ते में जहर ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं करते सेवन !

सार

 what not to eat for breakfast: जानें सुबह के नाश्ते में किन वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए और कैसे बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर। स्वस्थ जीवनशैली के लिए सही नाश्ता क्यों है जरूरी।  

लाइफस्टाइल डेस्क। हेल्दी लाइफ के लिए ब्रेकफास्ट जरूरी है लेकिन ज्यादातर लोग बिजी लाइफस्टाइल के चक्कर में नाश्ता मिस कर देते हैं तो हमारी डेली लाइफ को प्रभावित करता है। इतना ही नहीं ये एनर्जी लेवल को कम करता है। ऐसे में सुबह का नाश्ता सेहत के लिए जरूरी है जो हेल्दी वेट के साथ शरीर में कैलोरी डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। हालांकि कई बार लोग सुबह के नाश्ते में ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो हमें फिट रखने के बजाय अनहेल्दी बनाते हैं। ऐसे में आज जानेंगे की सुबह किस तरह का और कौन सा ननाश्ता नहीं करना चाहिए। 

कैसे होना चाहिए सुबह का ब्रेकफास्ट 

मॉर्निंग ब्रेकफास्ट फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होना चाहिए लेकिन ऑफिस-स्कूल की जल्दी में लोग ऐसा ब्रेकफास्ट करने लगे हैं जो मोटापे के साथ शरीर को भी अनहेल्दी बना रहा है तो चलिए जानते हैं कि सुबह किन चीजों का नाश्ता नहीं करना चाहिए। 

1) बटर टोस्ट दुनियाभर का लोकप्रिय ब्रेकफास्ट है। हालांकि कई विशेषज्ञ मानते हैं कि इसमें प्रोटीन नहीं होता बल्कि कैलोरी और कार्ब्स से भरपूर होता है। वहीं बटर शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ाता है। 

2) वहीं ज्यादातर लोग मॉर्निंग में पैक्ड जूस का सेवन करते हैं। ये न्यूट्रिशियन और ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है हालांकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं इनमें प्रोटीन की कमी होती है,जिससे इंसान को जल्द भूख लगने लगती है। 

3) वहीं जो लोग ब्रेकफास्ट में मीट डिश का सेवन करते हैं। उनमें ब्लड प्रेशर,कोलेस्ट्रॉल ,ब्लड शुगर लेवल की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। होता कई शोधों में पाया गया है कि मीट का सुबह सेवन पेट कैंसर का रूप ले सकता है। 

ऐसा होना चाहिए मॉर्निंग ब्रेकफास्ट

1) सुबह आप ऑमलेट खा सकते हैं। अगर ये पालक और टमाटर के साथ लिया जाये तो ज्यादा बेहतर है।

2) साबुत अनाज के साथ एवोकाडो का सेवन भी नाश्ते में कर सकते हैं। 

3) वहीं ग्रीक योगार्ट के साथ फ्रेश फ्रूट और नट्स का सेवन कर सकते हैं। 

4) रोस्टेड शकरकंद भी सुबह नाश्ते में आप ले सकते हैं। 

5) रात भिगोये हुए ओट्स और नट्स का सेवन भी आप कर सकते हैं। 

6) वहीं आप सेब और पीनट बटर का सेवन भी कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- इन हॉट ब्रेकफास्ट ड्रिंक्स से करें दिन की शुरुआत, दिनभर फील करेंगे फ्रेश!

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स