बिहार के हिल स्टेशन देखकर भूल जाएंगे शिमला, मनाली के नजारे

Published : Jun 05, 2024, 06:13 PM IST
बिहार के हिल स्टेशन देखकर भूल जाएंगे शिमला, मनाली के नजारे

सार

Bihar Hill Stations- बिहार अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए अधिक मशहूर है लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि बिहार में बहुत से हिल स्टेशन है तो क्या आप यकीन करेंगे? यह सत्य है कि बिहार में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं

ट्रेवल डेस्क। जब भी हम हिल स्टेशन की बात करते हैं तो कश्मीर उत्तराखंड और शिमला का जिक्र होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिहार में भी बहुत सुंदर हिल स्टेशन हैं  जहां आप गर्मियों में अपना क्वालिटी टाइम एक्सप्लोर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं बिहार के उन खूबसूरत हिल स्टेशन (Hill stations of Bihar) के बारे में जहां आप समर वेकेशन में घूमने जा सकते हैं।


 

रामशिला पहाड़ी

रामशिला पहाड़ी बिहार के ठंडे इलाकों में से एक है जहां कुदरती खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। कहते हैं भगवान राम ने अपने पिता दशरथ का पिंडदान यही किया था इसलिए इस जगह का नाम रामशिला है। इस पहाड़ी से दूर-दूर तक सिर्फ हरियाली नजर आती है।  पहाड़ी पर राम सीता और हनुमान के मंदिर भी बने हुए हैं जहां पर दूर-दूर से लोग आकर अपने पूर्वजों का पिंडदान करते हैं। 



गुरपा की चोटी 

बिहार के गुरपा गांव में यह हिल स्टेशन है। यह स्टेशन झारखंड की सीमा से महज़  5 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है जहां से आप प्रकृति के खूबसूरत नजारों को अपनी नंगी आंखों से देख सकते हैं।  यहां का सनसेट और सनराइज बहुत सुंदर होता है। कहते हैं यहां भगवान विष्णु के पैरों के निशान मिले थे इसलिए इसका नाम गुरपा हिल रखा गया है। इस हिल स्टेशन में हिंदुओं और बौद्ध धर्म के लोगों की मान्यता बहुत अधिक है। 



कैमूर घाटी

कैमूर घाटी मध्य प्रदेश के जबलपुर से लेकर बिहार के सासाराम तक फैला हुआ है और यह पहाड़ी 483 किलोमीटर लंबी विंध्य पहाड़ियों का हिस्सा है। गहरी जंगलों से गिरी इस घाटी में खूबसूरत झरने हैं ठंडी हवाओं का आनंद लिया जा सकता है और आपके यहां पर पुरातात्विक अवशेष भी मिलेंगे। 


घोड़ा कटोरा

 घोड़ा कटोरा राजगीर के पास एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जहां पर सुंदर झील बनी हुई है।  कहा जाता है कि राजगीर के राजा के घोड़े  इसी झील से आकर पानी पीते थे। यहां बोटिंग का मजा भी लिया जा सकता है।  अगर आप शांत वातावरण में सांस लेना चाहते हैं तो इस जगह पर वक्त गुजार सकते हैं क्योंकि यहां पर इतना सन्नाटा होता है कि सिर्फ हवा और पानी की आवाज सुनाई देती है। 

मंदार पर्वत

मंदार पर्वत बिहार से 50 किलोमीटर दूर बांका में मौजूद है और इस पर्वत को मंदराचल भी कहा जाता है। यह जगह अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है जहां तालाब के बीच में मंदिर मौजूद है। मकर संक्रांति के दिन लोग यहां दूर-दूर से आते हैं पूजा करने के लिए। वहीं नेचर लवर को यह जगह बहुत अट्रैक्ट करती है क्योंकि यहां से प्रकृति के सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें 

शानदार यादें, Insta Reel, मेघालय की हसीं वादियां बना देंगी आपके सफर को यादगार...

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?