mynation_hindi

IPL 2024: 32 की उम्र में अरबों की मालकिन ये 'लड़की', नेटवर्थ जान हो जाएंगे हैरान

Anshika Tiwari |  
Published : Apr 11, 2024, 04:54 PM IST
IPL 2024: 32 की उम्र में अरबों की मालकिन ये 'लड़की', नेटवर्थ जान हो जाएंगे हैरान

सार

Kaviya Maran Net Worth: IPL में इन दिनों केवल एक ही टीम (Sunrisers Hyderabad SRH) के चर्चे है। दमदार प्रदर्शन से सनराइजर्स ने हर किसी का दिल जीत रखा है। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा टीम की मालकिन काव्या मारन की हो रही है।   

लाइफस्टाइल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। युवा खिलाड़ी प्रतिभा का जादू बिखेर रहे हैं,इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad SRH) की मुखिया काव्या मारन (kaviya Maran) भी खूब चर्चा में हैं। अक्सर वह टीम को चीयर करते हुए स्टेडियम में नजर आती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं क्यूट सा फेस लेकर लाखों के दिलों को धड़काने वाली काव्या अरबों की संपत्ति की मालकिन हैं। आखिर वह क्या करती हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है ये आज आपको बताएंगे। 

बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं काव्या मारन

काव्या मारन साउथ इंडिया के बड़े बिजनेसमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। जो सन ग्रुप (Sun Group) के फाउंडर है। काव्या ने चेन्नई में स्कूली एजुकेशन कंप्लीट करने के बाद इंग्लैंड चली गईं। जहां उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। काव्या 2019 में भारत वापस लौटी और फैमिली बिजनेस में हाथ बंटाने लगी। उन्हें सबसे पहले डायरेक्ट पैनल में जगह दी गई। बाद में उन्हें Sun Music& FM का कार्यभार भी दिया गया है। हालांकि उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी है,उन्हें अक्सर IPL ऑक्शन में देखा जाता है। 

 

काव्या मारन की नेटवर्थ (kavya Maran Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काव्या मारन की नेटवर्थ 409 करोड़ रुपए है। वहीं उनके पिता 19 हजार करोड़ के मालिक है। काव्या का परिवार केवल बिजनेस नहीं राजनीति में भी अच्छा-खासा प्रभाव रखता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके दादा मुरासोली मारन और चाचा दयानिधि मारन मंत्री रह चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- 35 देशों की जीडीपी से कहीं ज्यादा है इस खूबसूरत सिंगर की नेट वर्थ, सुनकर दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां...


 

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!