Pastel Color Lehenga: ब्राइडल लुक में चार चांद लगाएंगे इन एक्ट्रेस के पेस्टल लहंगे

Anshika Tiwari |  
Published : Feb 23, 2024, 11:26 AM IST
Pastel Color Lehenga: ब्राइडल लुक में चार चांद लगाएंगे इन एक्ट्रेस के पेस्टल लहंगे

सार

Pastel bridal lehenga for wedding: अगर  जल्द शादी होने वाली है और आप रेड लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो हम आपके लिए बॉलीवुड सेलेब्स के पेस्टल कलर लहंगे लेकर आएं हैं। जिसे आप च्वाइस बना सकती हैं। कियारा आडवाणी से लेकर आथिया शेट्टी ने वेडिंग डे के लिए पेस्टल लहंगा चुना तो आप भी उनके आउटफिट से इंसिप्रेशन ले सकती हैं।  

Pastel Colour lehenga for bride: वक्त के साथ दुल्हन के लहंगे का ट्रेंड भी बदल गया है। पहले शादी लाल लहंगे के बिना अधूरी मानी जाती थी तो अब वेडिंग पर लाल की जगह पेस्टल कलर ने ले ली है। बॉलीवुड में तो ज्यादातर सेलेब्स अपनी शादी में पेस्टल कलर में नजर आएं। कियारा आडवाणी से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने लाल रंग ना चुनकर पेस्टल कलर का लहंगा ऐसे में उनको ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप रेड लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड हीरोइन्स के पेस्टल लहंगे से इंसिप्रेशन ले सकती हैं। 

 

रकुल प्रीत सिंह का वेडिंग लहंगा (rakul preet singh bridal look)  

रकुल प्रीत सिंह ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी से 21 फरवरी को शादी को रचाई है। उन्होंने भी फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हुए पेस्टल पीच कलर का लहंगा पहना।  पीच-पिंक लहंगे में फ्लोरल वर्क के साथ आइवरी,हाथीदांत और थ्री डी कढ़ाई थी। रकुल ने लहंगे को यूनिक लुक देते हुए अनकट डायमंड जूलरी वियर की थी। उनका पिंक चूड़ा हर किसी का ध्यान खींच रहा था। 

 

 

परिणीति चोपड़ा का ब्राइड लुक (parineeti chopra wedding lehenga photo)

परिणीति चोपड़ा ने बीते सितंबर महीने में आप सांसद राघव चड्ढा से शादी रचाई थी। उन्होंने भी वेडिंग डे के लिए स्पेशल पेस्टल क्रीम कलर का लहंगा चुना। जिसमें गोल्ड शेड के साथ आइवरी वर्क था। लहंगे पर सीक्विंन वर्क के साथ बारीक हैंडवर्क था। उन्होंने दुपट्टे पर राघव का नाम लिखवाया था। आप भी ऐसा लहंगा कस्टमाइज करवा सकती हैं। पेस्टल लहंगे के साथ ग्रीन ज्वेलरी बेस्ट लगती है। परिणीति ने ट्रेंड को फॉलो करते हुए मल्टीलेयर्ड अनकट डायमंड सेट चुना था। जिसमें ग्रीन एमराल्ड लगे थे। 

 

 

कियारा आडवाणी वेडिंग लहंगा (kiara advani wedding lehenga price) 

कियारा आडवाणी ने बीते साल सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी रचाई थी। कियारा ने मनीष मल्होत्रा का पिंक रोज कलर लहंगा पहना था। कियारा के लहंगे में रोमन आर्टिटेक्चर की बारीक कढ़ाई की गई थी। लहंगे में तीस हजार से ज्यादा स्वारोवस्की लगे थे। एक्ट्रेस ने भी मनीष मल्होत्रा के ज्वेलरी कलेक्शन से जाम्बियन ग्रीन एमराल्ड डायमंड अनकट सेट पहना था जो काफी वायरल हुआ था।

 

अथिया शेट्टी का वेडिंग लहंगा (athiya shetty wedding lehenga photos) 

आथिया शेट्टी ने जनवरी 2023 में केएल राहुल से शादी रचाई थी। उन्होंने स्पेशल डे पर अनामिका खन्ना का पेस्टल पिंक हैवी फ्लोरल एम्बेलिश्ड लहंगा वियर किया था। लहंगे में रेशम,जरदोजी वर्क के साथ ही हैंड वर्क भी किया था। आथिया शेट्टी की जूलरी ने हर किसी का ध्यान खींचा था। उन्होंने कियारा,परणीति से अलग स्टोन वर्क हैवी पोलकी नेकलेस और मांग टीका चुना था। 

ये भी पढ़ें- Rakul Preet Singh ने कॉपी किया इस एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक,लहंगे से जूलरी तक सेम टू सेम !

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?