Rakul Preet Singh wedding photos: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने गोवा में साथ फेरे लिए। लुक की बात करं तो रकुल प्रीत ने फ्लोर आइवरी वर्क पीच-पिंक लहंगा पहना था। ऐसा ही लहंगा आथिया शेट्टी ने भी पहना था। 

Rakul Preet Singh Bridal Look: बॉलीवुड में आखिरकार शहनाई बज ही गई। बी टाउन के पॉपुलर कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इसी बीच रकुल प्रीत सिंह के वेडिंग लुक को लेकर फैंस ज्यादा खुश नहीं है। उन्होंने स्पेशल डे पर दूसरी हीरोइनों के तरह पेस्टल पिंक लहंगा चुना जिसके लिए वह ट्रोल हो रही है। वहीं फैंस का कहना है रकुल ने आथिया शेट्टी का लहंगा कॉपी किया है। 

View post on Instagram
 

 

रकुल प्रीत सिंह का ब्राइडल लुक

रकुल प्रीत सिंह ने वेडिंग दे के लिए फेमस डिजाइनर तरुण तहिलियानी का लहंगा चुना। उन्होंने इंस्टा पर रकुल की फोटो पेस्ट कर लहंगे के जुड़ी डिटेल शेयर की। अगर आप भी रेड लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो लाइट कलर में रकुल प्रीत सिंह का लहंगा चुन सकती है। पींच-पिंक कलर का ये लहंगा दिखने में काफी खूबसूरत और ऐलिगेंट है। 
रकुल के लहंगे में फ्लोरल  आइवरी वर्क कढ़ाई की है। एक्ट्रेस ने डबल शेड लहंगे की जगह सिंपल वन कलर लहंगा प्रिफेयर किया। उन्होंने दुपट्टे को भी सेम कलर में रखा। लहंगा में हाथीांत,आइवरी कलर्स,थ्री डी डायमेंशनेल मोटिफ्स और हैंड मेड कढ़ाई की है। जो इसे खास बनाता है। 

 

View post on Instagram
 

रकुल प्रीत सिंह की ब्राइडल ज्वेलरी

पहले भी कई हीरोइनें स्पेशल डे पर पिंक लहंगा पहन चुकी हैं। उन्होंने लहंगे के साथ ग्रीन ज्वेलरी कैरी की थी। कियारा आडवाणी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है लेकिन रकुल ने ट्रेंड को ना फॉलो करते हुए डिफरेंट ज्वेलरी चूज की। उन्होंने अनकट डायमंड ज्वेलरी चुनी जिसमें व्हाइट स्टोन लगे हुए ते। उन्होंने हैवी ज्वेलरी के जगह स्टेटमेंट ज्वेलरी को तवज्जों दीं। वहीं कलीरें देखें तो लहंगे के हिसाब से उन्होंने पिक चूड़ा चुना और कलीरे भी ज्यादा हैवी नहीं पहनें जो ग्रेसफुल लुक दे रहे थे। 

 

View post on Instagram
 

 

रकुल प्रीत ने फॉलो किया बेस मेकअप ट्रेंड 

रकुल प्रीत सिंह ने बेस मेकअप ट्रेंड फॉलो किया। उन्होंने ड्यूई और लिप्स ग्लॉस मेकअप चुना। जो लहंगे के हिसाब से उनका लुक नेचुरल और फ्रेश दिखा रहा था। हेयरस्टाइल पर बात करें तो एक्ट्रेस ने ज्यादा हैवी हेयरस्टाइल की जगहे स्टेटमेंट बन चुना। जो लहंगे के साथ परफेक्ट लग रहा था। ओवरऑल रकुल ने फ्लोरल लहंगे के साथ पिकिंश वाइब वाला मेकअप और ज्वेलरी वियर की थी। 

View post on Instagram
 

 

रकुल प्रीत ने कॉपी ने किया आथिया शेट्टी का लहंगा

सोशल मीडिया पर रकुल के लुक की जितनी तारीफ हो रही है तो दूसरी वह उतना ट्रोल भी हो रही हैं। दरअसल,फैंस का कहना रकुल प्रीत ने आथिया शेट्टी का लहंगा कॉपी किया है। आथिया पिछले साल वेडिंग पर अनामिक खन्ना का पेस्टल पिंक का चिकनकरी फ्लोरल हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा वियर किया था। लहंगे में हैंड वर्क के साथ रेशम, जाली और जरदोजी का वर्क किया गया था। आथिया ने भी ग्रीन जूलरी की जगह स्टोन वर्क हैवी पोलकी नेकलेस और हैवी कलीरे पहने थे। 

ये भी पढ़ें- अथिया, अनुष्का, कियारा जैसा लहंगा पहनने पर रकुल प्रीत सिंह हुईं ट्रोल, फैंस को नहीं पसंद आया ब्राइडल लुक!