Mothers day 2024: झटपट मां के लिए बनाएं मैंगो आइक्रीम, खुशी से चूम लेंगी आपका माथा

Bhawana tripathi |  
Published : May 07, 2024, 01:42 PM ISTUpdated : May 07, 2024, 01:43 PM IST
Mothers day 2024: झटपट मां के लिए बनाएं मैंगो आइक्रीम, खुशी से चूम लेंगी आपका माथा

सार

Mango Ice cream For Mothers Day 2024: मदर्स डे में सिर्फ मां के लिए गिफ्ट ही न लें बल्कि उन्हें अपने हाथों से कुछ स्वादिष्ट बनाकर भी खिलाएं। 10 मिनट में बनने वाली होममेड मैंगो आइसक्रीम आपकी मां को बहुत पसंद आएगी।  

Homemade Mango Ice Cream: मदर्स डे 2024 में अपनी मम्मी को खुश करने के लिए गिफ्ट देने के साथ ही कुछ स्वीट डिश बनाकर खुश कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम और आम खूब पसंद होते हैं। दोनों को मिलाकर टेस्टी और सुपरकूल होममेड मैंगो आइसक्रीम बनाई ज सकती हैं। आपको मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं मदर्स डे पर मां के लिए मैंगो आइक्रीम कैसे बनाई जाए। 

सामग्री

  • चीनी 1/4 कप
  • दूध 1 कप
  • कॉर्न फ्लोर 1 छोटा चम्मच
  • व्हिपिंग क्रीम 1 कप
  • आम की प्यूरी 1/2 कप
  • मैंगो फ्लेवर 1 टेबल स्पून

विधि: मैंगो आइक्रीम बनाने में आपको 10 से 15 मिनट का समय लगेगा। आप मां को सरप्राइज करने के लिए एक दिन पहले आइक्रीम बनाने की तैयारी कर सकते हैं। 

  • एक कढ़ाई में 1/4 कप शक्कर डालें। अब उसमें थोड़ा कॉर्न फ्लोर और दूध मिलाएं। धीमे-धीमे चलाते रहे और उबाल आने दें।
  • 10 से 12 मिनट में थिक कंसिस्टेंसी आ जाएगी। अब आपको मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख देना है। 
  • अब दूसरे बाउल में 1 कप व्हिपिंग क्रीम को निकाल लें। इसे करीब एक से दो मिनट तक बीट करें। उसके बाद दूध वाले मिक्चर को क्रीम में मिला दें। दोबारा मिक्सचर को बीट करें। ऐसा करने से क्रीम और दूध अच्छी तरह से मिल जाएंगे। 
  • अब आधा कप आम की प्यूरी को मिक्चर में मिला दें और फिर सभी को मिक्स कर लें। 
  • अपनी पसंद के हिसाब से आप ऊपर से मैंगो क्यूब भी मिला सकते हैं। अगर पसंद हो तो मैंगो फ्लेवर और फूड कलर मिला लें। ये पूरी तरह से ऑप्शनल है। 
  • अब मिक्चर को जमने के लिए फ्रीजर में रख दें। पूरी रात में आइसक्रीम जमकर तैयार हो जाएगी। 

लाइफ़स्टाइल की अन्य खबरे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?