हर घंटे बिकती हैं 108 बोतलें! मुमताज महल से प्रेरित शालीमार परफ्यूम जानें क्यों आज भी है सबसे खास?

जानिए कैसे मुग़ल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल दुनिया के दूसरे सबसे ज़्यादा बिकने वाले परफ्यूम ‘शालीमार’ की प्रेरणा बनीं। गुरलेन ब्रांड की इस आइकॉनिक खुशबू की अनोखी प्रेम कहानी पढ़ें।

Shalimar Perfume: मुगल सम्राट शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज महल की प्रेम कहानी दुनिया भर में मशहूर है। ताजमहल इस प्यार का सबसे बड़ा प्रतीक है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुमताज महल ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय परफ्यूम में से एक ‘शालीमार’ (Shalimar) को भी प्रेरित किया?

कैसे हुई शालीमार परफ्यूम की शुरुआत?
फ्रांस के प्रसिद्ध परफ्यूम ब्रांड गुरलेन (Guerlain) के परफ्यूमर जैक्स गुरलेन ने 1921 में एक खास खुशबू बनाने की सोची, जो जुनून, रहस्य और रॉयल्टी को दर्शाए। उनकी प्रेरणा बनी मुग़ल प्रेम कहानी—शाहजहां और मुमताज महल की।

यह भी पढ़ें... Mukesh-Nita Ambani: 40वीं एनवर्सरी पर 30Kg का 6-टियर वंतारा थीम केक, क्या है इसकी खासियत?

शालीमार गार्डन से शालीमार परफ्यूम तक का सफर(Shalimar Perfume)
जब जैक्स गुरलेन ने एक भारतीय महाराजा से पेरिस में मुलाकात की, तो उन्होंने शाहजहाँ की शालीमार गार्डन और ताजमहल से जुड़ी प्रेम कहानी सुनी। इससे प्रेरित होकर उन्होंने सोचा, क्यों न एक ऐसा परफ्यूम बनाया जाए, जो एक महारानी के लिए उपयुक्त हो! उन्होंने वेनिला, चंदन, आईरिस, धूपबत्ती, टोंका बीन, और पचौली जैसी दुर्लभ सामग्रियों को मिलाकर एक अनोखी खुशबू तैयार की, जो कामुकता, रोमांस और रहस्य से भरी थी। यह परफ्यूम इतना खास था कि इसे परफ्यूम उद्योग का पहला गॉरमेट (Gourmand) फ्रेगरेंस कहा जाता है।

शालीमार की आइकोनिक बोतल का राज
सिर्फ खुशबू ही नहीं, इसकी बोतल भी बेहद खास थी। इसे बैकारेट क्रिस्टल (Baccarat Crystal) ने तैयार किया और इसका नीले रंग का ढक्कन गुरलेन परिवार के चांदी के बर्तन से प्रेरित था। 1925 में, पेरिस के अंतर्राष्ट्रीय सजावटी कला प्रदर्शनी (International Decorative Arts Exhibition) में इसे पुरस्कार मिला और तभी से यह परफ्यूम दुनिया भर में एक आइकॉन बन गया।

आज भी दुनिया का सबसे लोकप्रिय परफ्यूम
आज भी, हर घंटे शालीमार की 108 से ज्यादा बोतलें बिकती हैं। इसे दुनिया भर में फैशन और परफ्यूम इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित फोटोग्राफर और कलाकारों ने अपनी कला में शामिल किया है, जिनमें हेल्मुट न्यूटन, जीन-पॉल गौडे, और पीटर लिंडबर्ग शामिल हैं। मुगल प्रेम कहानी से प्रेरित एक परफ्यूम जिसने सौंदर्य और सुगंध की दुनिया में इतिहास रच दिया। शालीमार सिर्फ एक परफ्यूम नहीं, बल्कि एक सदियों पुरानी प्रेम कहानी की महक है, जो आज भी दुनिया भर में लोगों के दिलों पर राज कर रही है।

यह भी पढ़ें... Bridal Fashion 2025: नए जमाने की दुल्हनें अपनाएं ये ट्रेंड्स, हर नज़र होगी आप पर!

click me!