mynation_hindi

Navratri 2024: माता रानी का ऐसा मंदिर,जहां दूर होती है चर्म रोग और हकलेपन की बीमारी

Anshika Tiwari |  
Published : Apr 02, 2024, 03:06 PM IST
Navratri 2024: माता रानी का ऐसा मंदिर,जहां दूर होती है चर्म रोग और हकलेपन की बीमारी

सार

Pashan Devi Mandir: नवरात्रि में भक्त माता रानी के कई मंदिरों के दर्शन करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही चमत्कारी धाम के बारे में बताएंगे जहां कि मान्यता कि मंदिर का पवित्र जल पीने से हकलेपन की बीमारी दूर हो जाती है। 

Navratri 2024 Special: हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) का विशेष महत्व है। इस दौरान माता रानी के अलग-अलग 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु मां भवानी के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं। ऐसे में दुर्गा माता के कई रहस्यमयी और चमत्कारी मंदिरों के बारे में आपने सुना होगा। आज एक ऐसे ही धाम के बारे में बताएंगे जिसके बारे में कहा जाता है अगर किसी को हकलाने की बीमारी है तो दर्शन मात्र से वह ठीक हो जाता है। 

नैनीताल की पहाड़ियों पर स्थित मां दुर्गा का मंदिर

मां दुर्गा का ये धाम फेमस टूरिस्ट प्लेस नैनीताल (Nainital) में स्थिे त है। मंदिर स्थानीय भाषा में पाषाण देवी (Pasan Devi Temple) के नाम से विख्यात है। मान्यताओं के अनुसार,मंदिर का जल यदि किसी चर्म रोग से पीड़ित शख्स के शरीर पर पड़ता है तो उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं, अगर कोई भक्त इस जल का सेवन करता है तो उसकी वाणी से जुड़ी परेशानी भी दूर हो जाती है। खासकर हकेलपन और तुतलाने की। मंदिर में रखे इस जल के सेवन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। 

साक्षात विराजमान हैं मां भगवती

नैनी झील किनार स्थित पाषाण देवी मंदिर में मां भवगती प्राकृतिक रूप में खुद विराजमान हैं। मंदिर की खासियत हैं माता रानी 9 स्वरुपों में भक्तों को दर्शन देती हैं। वहीं जिस जल को भक्तों पर छिड़का जाता है वह प्राकृतिक रूप के प्रकट हुए हैं। खास बात ये है कि माता रानी के जल को बाहर निकालने के लिए विशेष मुहूर्त और समय देखा जाता है। अगर नवरात्रि पर आप भी पाषाण देवी धाम के दर्शन करना चाहते हैं तो ट्रेन,बस और फ्लाइट तीनों से यहां पहुंचा जा सकता है। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगौदाम है। जबकि पंतनगर एयरपोर्ट नजदीकी हवाई अड्डा जो 70 किलीमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से आपको सीधा बस और टैक्सी मिल जाएगी। 

ये भी पढ़ें- Navratri 2024: नहीं देखा होगा मां भवानी का ऐसा धाम,बलि रहस्य जान हो जाएंगे हैरान

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स