नीता अंबानी की कार का सबसे जुदा रंग बना देगा दीवाना, सीट पर नाम, करोड़ों हैं दाम

Bhawana tripathi |  
Published : Apr 10, 2024, 01:58 PM IST
नीता अंबानी की कार का सबसे जुदा रंग बना देगा दीवाना, सीट पर नाम, करोड़ों हैं दाम

सार

 Nita Ambani rolls royce rolls royce: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कार कलेक्शन में नई कार एड की है। करोड़ों की कार में खास बात उसका बेहतरीन रंग है। 

Nita Ambani Rolls Royce Phantom:अंबानी परिवार अपनी लग्जरी लाइफ और महंगे शौक के लिए जाने जाते हैं। एशिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)  की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) सुर्खियों में है। नीता अंबानी के लाइम लाइट में आने की वजह है उनकी नई लग्जरी कार। 160 से ज्यादा कारों के मालिक अंबानी परिवार में इन दिनों एक नई कार नज़र आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये नई कार नीता अंबानी ने ली है। इस कार की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। वजह है इसका खास रंग और करोड़ों की कीमत। जानते नीता अंबानी की  Rolls Royce के नए कलेक्शन के बारे में। 

नीता अंबानी की करोड़ों की कार रंग देखते रह जाएंगे आप

 रोज़ क्वार्ट्ज पेंट से सजी Rolls Royce Phantom viii  कार देखते ही आंखों को सुकून मिलाता है। मुंबई की सड़क में जाती हुई कार के आगे-पीछे सिक्योरिटी कार दिखाई पड़ रही हैं। इस कस्टमाइज कार की कीमत 12 करोड़ के करीब बताई जा रही है। रोल्स रॉयस कार अपने लग्जरी कलेक्शन के लिए जानी जाती है। कार की सीट में लिखा NMA नीता मुकेश अंबानी के नाम की ओर इशारा कर रहा है। ऑर्किड वेलवेट इंटीरियर से सजी इस कार का रंग यूनीक लुक दे रहा है। 

अनंत अंबानी का कार कलेक्शन भी है जबरदस्त

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने खरीदी करोड़ों की  Rolls Royce Cullinan खरीदी है। अनंत अंबानी ने इस कार के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यही नहीं अनंत अंबानी की महंगी कारों के कलेक्शन में फेरारी Sf90 स्ट्रैडेल , फ्लाइंग स्पर बेंटले भी शामिल है। अगर ये कहा जाए कि अंबानी परिवार के सभी सदस्यों के पास एक्सपेसिव कार कलेक्शन है तो गलन नहीं होगा। 

ये भी पढ़ें:शॉपिंग नहीं, अनंत अंबानी की सिक्योरिटी में करोड़ों का खर्चा, 20 सिक्योरिटी कारों के साथ पहुंचे थे दुबई...
 

PREV
जीवनशैली (Jeevanshaili) से जुड़े नवीनतम ट्रेंड्स और टिप्स MyNation Hindi पर। फैशन, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, यात्रा, रिश्ते, गृह सज्जा और बेहतर जीवन के लिए विशेषज्ञ सलाह। Your guide to a stylish, healthy, and fulfilling life with expert advice.
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?