मां बनने की उम्र में PCOS पैदा कर रहा है समस्या, इनफर्टिलिटी और कैंसर बनने से पहले ही करवा लें इलाज

By Bhawana tripathiFirst Published Mar 21, 2024, 1:30 PM IST
Highlights

PCOS prevention: बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं में PCOS की समस्या तेजी से बढ़ रही है।PCOS की समस्या के कारण महिलाओं को न सिर्फ मां बनने में समस्या आती है बल्कि बीमारी के कारण कैंसर का खतरा भी रहता है।  
 

हेल्थ। PCOS (Polycystic ovary syndrome) महिलाओं को प्रभावित करने वाली एक कंडीशन है। इस समस्या के दौरान महिलाओं में असामान्य मात्रा में एड्रोजन हॉर्मोन बनने लगता है।इस कारण से महिलाओं को मां बनने में समस्या आने लगती है। WHO की रिपोर्ट्स के अनुसार ओवरी से संबंधित इस समस्या से दुनियाभर में 70% महिलाएं प्रभावित हैं। इस समस्या का सामना सबसे ज्यादा 24 से 34 साल की महिलाओं को करना पड़ रहा है। 

कैंसर का कारण बन सकता है PCOS की समस्या

महिलाओं को PCOS की समस्या के कारण पीरियड्स समय पर नहीं होते हैं। अगर महिला को साल में 9 पीरियड्स मिस हो जाएं तो ये बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। दरअसल 
पीरियड्स न होने से यूट्रस की लेयर मोटी हो जाती है। इस कारण से एंडोमेट्रियल हाइपरप्लासिया के साथ ही एंडोमेट्रियल कैंसर की संभावन बढ़ जाती है। अगर समय पर पीरियड्स न हो रहे हो तो इसे हल्के में न लें। आपको तुरंत डॉक्टर से जांच कराने के बाद इलाज कराना चाहिए। 

कई बीमारियों को जन्म दे सकता है PCOS की समस्या

अगर महिला लंबे समय तक PCOS की समस्या झेलती है प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लीकेशन के साथ ही डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिसीज, मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं बीमारी का समय पर इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव सकारात्मक असर डालता है। 

PCOS से बचने के लिए टिप्स (Tips to avoid PCOS)

  • PCOS की समस्या को ठीक करने के लिए वजन को नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। रोजाना 30 मिनट का वॉक करने के साथ ही संतुलित भोजन खाएं।
  • तनाव से छुटकारा पाने के लिए योग और मेडिटेशन की हेल्प लें।
  • खाने में फाइबर युक्त भोजन जरूर शामिल करें। फाइबर की पर्याप्त मात्रा प्राप्त करने के लिए अनाज, फल, सब्जियां, मेवे, फलियों का सेवन करें। 
  • डॉक्टर से जानकारी लेने के बाद पीसीओएस डाइट चार्ट बनाएं ताकि उसे रोजाना फॉलो कर सके।

ये भी पढ़ें:1 अरब लोग है दुनिया में मोटापे से ग्रस्त, सौ बीमारियों की जड़ वाले मोटापे से इस तरह पाएं छुटकारा.....
 

tags
click me!