फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो Mumbai है बेस्ट डेस्टिनेशन

Published : Jun 22, 2024, 03:52 PM ISTUpdated : Jun 22, 2024, 03:55 PM IST
फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो Mumbai है बेस्ट डेस्टिनेशन

सार

मुंबई सिर्फ एक कॉस्मापॉलिटन सिटी ही नहीं बल्कि बेहद खूबसूरत शहर है जहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक टूरिस्ट स्पॉट है। अरब सागर के किनारे जुहू, चौपाटी, वर्सोवा बीच के साथ साथ गेटवे ऑफ़ इंडिया सदियों से मुंबई की शान  बढ़ा रहा है। यहां पूरे साल टूरिस्ट हर मौसम में अपना टाइम एक्सप्लोर करने आते हैं।

ट्रैवेल डेस्क। माया नगरी मुंबई सिर्फ बॉलीवुड के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि यहां घूमने के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह है। मुंबई भारत की वित्तीय राजधानी भी कही जाती है। इस दौड़ते, भागते शहर में नेचर लवर्स के लिए बहुत सी ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पहुंचकर आत्मा तृप्त हो जाती है। चलिए जानते हैं मुंबई (Places to Explore in Mumbai) के पांच खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट के बारे में।

गेटवे ऑफ़ इंडिया (Gateway Of India)

मुंबई के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट में से एक है गेटवे ऑफ इंडिया जो अरब सागर के किनारे अपोलो बंदरगाह क्षेत्र पर बना हुआ है। यहां हमेशा लोगों का जमावड़ा रहता है। गेटवे ऑफ़ इंडिया के पीछे सीढ़ियां बनी है जो अरब सागर की तरफ जाती हैं और यहां टूरिस्ट बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यही नहीं अगर आप प्राइवेट याट चाहते हैं तो उसका भी इंतजाम यहां पर मौजूद है।

हाजी अली (Haji Ali Dargah)

हाजी अली मुंबई की प्रसिद्ध दरगाह है जो चारों तरफ समंदर से घिरी हुई है। कई फिल्मों के गाने हाजी अली में शूट हुए हैं और इसे देखने के लिए हर धर्म के लोग दुनिया भर से आते हैं। हाजी अली अपने खूबसूरत आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है। समंदर के अंदर बनी होने के बावजूद हाजी अली दरगाह कभी नहीं डूबती। यह हैरत करने वाली बात है जिसका रहस्य आज तक पता नहीं चल पाया। दरगाह तक जाने के लिए समंदर के बीचो-बीच रास्ता बना हुआ है जिसके जरिए टूरिस्ट दरगाह में जाते हैं।

जुहू और चौपाटी बीच

अगर आप समंदर का नजारा लेना चाहते हैं तो मुंबई में जुहू और चौपाटी का बीच घूम सकते हैं। जुहू और चौपाटी मुंबई की सबसे भीड़ भाड़ वाली बीच कही जाती है जहां पूरे साल टूरिस्ट घूमने आते हैं। यहां मरीन ड्राइव के पास खाने पीने की बेहतरीन स्टॉल लगी है इसलिए अगर आप जायके के शौकीन हैं तो घूमने के दौरान आपको यहां शानदार भोजन का आनंद भी मिल सकता है। इसके अलावा मुंबई में अक्सा बीच, वर्सोवा बीच भी है जो काफी मशहूर है। अगर आपके पास समय है तो इन जगहों को भी आप एक्सप्लोर कर सकते हैं।

संजय गांधी नेशनल पार्क

अगर आप ताजी हवा महसूस करना चाहते हैं तो संजय गांधी नेशनल पार्क जरूर घूम लीजिए जो की बोरीवली में स्थित है। इस जगह को शहर का सबसे फ्रेश एयर का सेंटर कहा जाता है। यह एक नेशनल पार्क है जो लगभग 103 वर्ग किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है और यहां हर साल 2 मिलियन से ज्यादा टूरिस्ट घूमने आते हैं। आपको यहां बाघ शेर और तमाम जंगली जानवर देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां हजार से ज्यादा पौधों की प्रजातियां मिलेंगी। पार्क के अंदर नवीं शताब्दी के बीच बनी गुफाएं भी मौजूद हैं जो पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्थलों की फेहरिस्त में शामिल हैं।

छोटा कश्मीर 

छोटा कश्मीर मुंबई में एक पार्क है जहां चार एकड़ में फैली झील है और इस झील में आप नाव और पैडल बोट से घूम सकते हैं। इसके साथ ही एक गार्डन भी है जहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। फैमिली के लिए यह जगह बेस्ट है और यहां हमेशा लोग पिकनिक मनाने के लिए आते रहते हैं। इस पार्क में आपको मैंना, तोता जैसे पक्षी पूरे साल दिखाई देते हैं। इसके अलावा तितलियां भी यहां खूब आती हैं।

ये भी पढ़ें

मानसून का मज़ा हो जाएगा दुगुना, एक्स्प्लोर करें देश के खूबसूरत हिल स्टेशन

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?