पीएम मोदी ने Millets खाने पर दिया जोर, मिलेट्स एक नहीं बल्कि सौ समस्याओं का है इलाज

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 11, 2024, 09:55 AM ISTUpdated : Mar 11, 2024, 10:01 AM IST
पीएम मोदी ने Millets खाने पर दिया जोर,  मिलेट्स एक नहीं बल्कि सौ समस्याओं का है इलाज

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में national creators award 2024 में देश के विभिन्न क्रिएटर्स को सम्मानित किया था। ‘Best Creator in Food Category’ में kabitaskitchen को अवॉर्ड देते हुए कहा था कि आप लोगों के बीच मिलेट्स के सेवन को लेकर अवेयरनेस फैलाएं। ताकि लोग मोटे अनाज को खाने में शामिल करें। आइए जानते हैं कि आखिर मिलेट्स ( millets) शरीर के लिए क्यों अच्छा माना गया है। 

Health Benefits of Millets: भारत में आज से नहीं बल्कि सदियों से मोटा अनाज या मिलेट्स खाने की परंपरा रही है। पहले लोग मिलेट्स का सेवन कर लंबे समय तक स्वस्थ्य रहते थे। समय बदलने के साथ ही मिलेट्स या मोटे अनाज (millets)  को लोग नापसंद करने लगे। एक लंबे समय बाद हम सब उस पुरानी खान-पान की परंपरा को दोहरा रहे हैं। जी हां! मिलेट्स का सेवन शरीर को एक नहीं बल्कि कई प्रकार से लाभ पहुंचाता है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी देशवासियों को मिलेट्स का सेवन करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं कि मिलेट्स का सेवन शरीर को कैसे फायदे पहुंचाता है।

मिलेट्स ( Millets) किसे कहते हैं

मिलेट्स या मोटे अनाज के अंतर्गत बाजरा, चना, रागी, झंगोर, जौ आदि आते हैं । ये सभी अनाज छोटे दाने के रूप में उपलब्ध होते हैं। इन्हें विभन्न प्रकार से तैयार किया जा सकता है और रोजाना खाने में शामिल कर सकते हैं। 

मिलेट्स खाने के क्या फायदे होते हैं

भारतीय घरों में रोजाना गेहूं के आटे का सेवन किया जाता है। जबकि सच ये है कि गेहूं से भी ज्यादा पोषक तत्व मिलेट्स में होते हैं। मोटे अनाज में अमीनो एसिड, फाइटोकेमिकल्स, मैग्नीशियम, आयरन, मैंग्नीज, जिंक, कैल्शियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

फाइबर युक्त और ग्लूटेन फ्री होते हैं मिलेट्स 
गेहूं से बने खाने ग्लूटेन होता है जबकि मिलेट्स ग्लूटेन फ्री होते हैं। कुछ लोगों को ग्लूटेन खाने से समस्या होती है तो ऐसे लोगों को मिलेट्स का सेवन करना वाकई लाभकारी साबित होता है। कब्ज की समस्या से छुटकारे के लिए मिलेट्स का सेवन किया जा सकता है।

मिलेट्स खाने के फायदे

मोटा अनाज या मिलेट्स का सेवन एक नहीं बल्कि कई समस्याओं से निजात दिलाता है। जानिए मिलेट्स खाने से क्या फायदे हो सकते हैं।

1.कब्ज की समस्या से छुटकारा

 जिन लोगों को कब्ज की समस्या अक्सर बनी रहती है वो रोजाना रागी का सेवन कर सकते हैं। यह डायबिटीज कंट्रोल में भी मदद करती है। 

2.कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं बाजरा

बाजरा का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को ठीक रखता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। एनिमिया की समस्या में भी बाजरा फायदा पहुंचाता है। 

3. मोटापा कंट्रोल करने के लिए जौ का सेवन

मिनिरल्स और प्रोटीन युक्त जौ मोटापे की समस्या से बचाता है। साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम गठिया के मरीजों को फायदा पहुंचाता है। 

 

ये भी पढ़ें:थाइराइड के पेशेंट्स को इन फूड्स से कर लेना चाहिए तौबा, बढ़ा सकते हैं खतरा......
 

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?