mynation_hindi

हॉलीवुड सिंगर रिहाना का जामनगर में धमाकेदार परफॉर्मेंस, सबको किया थिरकने पर मजबूर...

Bhawana tripathi |  
Published : Mar 02, 2024, 08:51 AM ISTUpdated : Mar 02, 2024, 09:22 AM IST
हॉलीवुड सिंगर रिहाना का जामनगर में धमाकेदार परफॉर्मेंस, सबको किया थिरकने पर मजबूर...

सार

अनंत और राधिका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का पहला दिन धमाकेदार परफॉर्मेंस से भरा रहा। जामनगर में रात में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना के धमाकेदार परफॉर्मेंस से वहां बैठी ऑडियंस झूमने लगी। 

Anant Radhika's pre-wedding Rihanna's iconic performance: अनंत अंबानी और राधिका मार्चेंट के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में पॉप सिंगर रिहाना  ने 1 मार्च की रात धमाकेदार परफॉर्म दी। इस परफॉर्मेंस के वीडियो तेजी से अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। रिहाना ग्रीन ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थी। परफॉर्मेंस के साथ ही उन्होंने अंबानी परिवार के साथ भी डांस किया। 

रिहाना के परफॉर्मेंस से झूम उठी ऑडियंस 

अनंत अंबानी और राधिका मार्चेंट की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत पॉप सिंगर रिहाना ने बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर करी। रिहाना के कॉन्सर्ट में बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ ही देश-दुनिया की नामी हस्तियां शामिल थी। भारत में पॉप सिंगर रिहाना का ये पहला परफॉर्मेंस था। यकीनन ये दिन भारत में हमेशा याद किया जाएगा।    

अनंत और राधिका को पॉप सिंगर रिहाना ने दी बधाई

रिहाना ने अपने बेहतरीन गाने डांस मूव्स से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। रिहाना ने अनंत और राधिका को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अंबानी परिवार के सदस्यों को भी रिहाना ने अपनी धुन में डांस कराया।  

परफॉर्मेंस के बाद अमेरिका रवाना हुईं रिहाना

शुक्रवार की रात जामनगर में परफर्मेंस देने के बाद रिहाना शनिवार की सुबह अमेरिका रवाना हो गईं। एयरपोर्ट में उन्होंने पैपराजी और पुलिस के साथ मुस्कुराते हुए बात की। रिहाना का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रिहाना ने पुलिस के साथ फोटो भी क्लिक कराएं। 

इन पॉपुलर गानों में रिहाना ने दी परफॉर्मेंस

प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में रिहाना ने अपने पॉपुलर सॉन्ग्स को चुना। उन्होंने 'पोर टी अप', वाइल्ड थिंग्स और 'डायमंड्स' जैसे गानों पर परफॉर्म करा। भारत से जाते समय एयरपोर्ट पर रिहाना ने कहा कि वो भारत से प्यार करती हैं। ये उनका बेस्ट शो था। 

ये भी पढ़ें: Mukesh Ambani की स्पीच से शुरू हुआ प्री वेडिंग फंक्शन,देखें ......

अनंत अंबानी की शादी में चाची-भाभी के ठाठ ! कैरी किया 82 लाख ......
 

PREV
Read more Articles on

Latest Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स
क्या आप जानते हैं? ये 6 आदतें बिना जिम जाए 30 दिन में आपकी बॉडी से फैट गायब कर सकती हैं!