रिलेशनशिप की गाड़ी पर इन बातों से लग सकता है ब्रेक, जरा ध्यान से!

By rohan salodkarFirst Published Feb 16, 2024, 8:47 AM IST
Highlights

रिश्तों को सहेज कर रखना आज के समय में लोगों को कफी मुश्किल काम लगता है। जब बात रिलेशनशिप की आती है जो मामला ज्यादा गंभीर हो जाता है। छोटी-छोटी बातों से रिश्ता खत्म होने तक की नौैबत आ जाती है। ऐसे में अगर कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए तो आप अपने पार्टनर के साथ मजबूत बॉन्ड बना सकते हैं। 

अक्सर लोग रिलेशनशिप में ना चाहते हुए भी ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो उनको भारी पड़ सकती हैं। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए एक नहीं बल्कि दोनों तरफ से पहल करना जरूरी होता है। कई बार हम ऐसी बातों में पार्टनर से उलझ जाते हैं जिनका सिर्फ बाद में पछतावा होता है। धीरे-धीरे ये बातें रिश्तों को कमजोर करने लगती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए।

बातचीत न करें बंद

किसी भी बात पर झगड़ा हो जाने पर अक्सर लोग पार्टनर से बोलचाल बंद कर देते हैं। अगर ये थोड़ी देर की बात तो खास फर्क नहीं पड़ता है। जिन रिलेशनशिप में लंबे समय तक बात बंद हो जाती है वहां रिश्ता खत्म होने की नौबत भी आ सकती है। अगर आपने अपने पार्टनर से झगड़ा किया है तो आपको ही पहल  करनी होगी। ऐसा करके मनमुटाव को खत्म करने में मदद मिलती है। 

हर बार आप नहीं होते हैं सही

लड़ाई-झगड़े को खत्म करने की बजाय अगर आप अंत तक खुद को ही सही ठहराते रहेंगे तो मुश्किल हो सकती है। कई बार खुद की गलतियां दिखाई नहीं पड़ती है। रिलेशनशिप को स्ट्रॉंग बनाने के लिए अपनी गलतियां स्वीरकार करना भी सीखना चाहिए।

बात-बात पर शिकायत

अपने पार्टनर से उम्मीदें रखना गलत बात नहीं है। जब उम्मीदें पूरी नहीं होती हैं अक्सर शिकायत करना रिलेशनशिप पर भारी पड़ने लगता है। हेल्दी रिलेशनशिप का जिम्मा एक नहीं बल्कि दोनों के कंधों पर होता है। अगर आपके पार्टनर से कोई गलती हो भी जाए तो दोनों मिलकर बात क्लीयर कर सकते हैं। 

खुद को बेहतर समझना

जैसे कि सारी फिंगर्स बराबर नहीं होती हैं वैसे ही सभी लोग एक जैसे नहीं होते हैं। खुद को बेहतर समझ कर पार्टनर की अक्सर आलोचना आपका रिश्ता खराब कर सकता है। ऐसा करने से आपके पार्टनर की मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें:  बीवी से तलाक,एक्ट्रेस से अफेयर,अब दूसरी शादी रचाने को तैयार ये एक... बीवी से तलाक,एक्ट्रेस से अफेयर,अब दूसरी शादी रचाने को तैयार ये एक...

click me!