mynation_hindi

10वीं टॉपर प्राची निगम का हुआ मेकओवर, आप भी इन घरेलू तरीकों से चेहरे के बाल आसानी से कर सकते हैं गायब

Bhawana tripathi |  
Published : May 30, 2024, 10:55 AM ISTUpdated : May 30, 2024, 10:56 AM IST
10वीं टॉपर प्राची निगम का हुआ मेकओवर, आप भी इन घरेलू तरीकों से चेहरे के बाल आसानी से कर सकते हैं गायब

सार

Facial Hair Removal at home: इंटरनेट में 10 वीं टॉपर प्राची निगम की फोटो एक बार फिर वायरल हो रही है। प्राची निगम का मेकओवर हो चुका है। अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो घरेलू उपाय बहुत काम आएंगे। 

लाइफ़स्टाइल। शरीर में कई बार अनचाहे बालों के कारण लोगों की खराब मानसिकता का सामना करना पड़ जाता है। 10वीं टॉपर प्राची निगम के साथ भी यही हुआ। चेहरे में ज्यादा बाल के कारण प्राची निगर को खूब ट्रोल किया गया। अब प्राची निगम की मेकओवर फोटो की लोग तारीफ कर रहे हैं। अगर आप भी चेहरे में एक्सेस हेयर (Unwanted Facial Hair) या ज्यादा बालों से परेशान हैं तो घरेलू उपाय की मदद से चेहरे के बालों को साफ किया जा सकता है। जानते हैं बालों को घटाने के घरेलू उपाय के बारे में। 

बेसन से हटाएं फेशियल हेयर

एक्सफोलिएट प्रॉपर्टी से भरपूर बेसन चेहरे की त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। फेश हेयर हटाने के लिए 2 चम्मच बेसन में 2 टेबलस्पून गुलाब जल और थोड़ा नींबू मिलाएं। अब चेहरे में मिक्चर लगाने के बाद सूखने दें। अब बेसन सूख जाए तो उसे हटा लें। आपको हफ्ते में एक से दो बार बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए। 

शहद और चीनी से हटाएं अनचाहे बाल

चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है। आप चेहरे के बाल हटाने के लिए शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कटोरी में 2 चम्मच शक्कर लें। अब एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिक्षण को अब हल्का गरम कर लें। इसके बाद चेहरे के बाल वाले स्थान में एक लेयर बनाते हुए शहद के मिक्षण को लगाएं। कॉटन स्ट्रिप की मदद से बाल हटाएं। 

कॉर्नस्टार्ट एंड एग व्हाइट देगा अनचाहे बालों से छुटकारा

चेहरे में ब्लैकहेड्स और गंदगी निकालने के लिए एग और कॉर्नस्टार्ट का पेस्ट लगाया जाता है। आप चेहरे के अनटचाहे बाल हटाने के लिए भी कॉर्नस्टार्ट एंड एग व्हाइट  पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में एग व्हाइट,  कॉर्नस्टार्च और थोड़ी सी शक्कर मिलाएं। अब चेहरे के बालों वाले स्थान में लगा लें। अब पेस्ट चेहरे में सूख जाए तो इसे रगड़ते हुए हटाएं। हफ्ते में एक से दो बार आप ऐसा कर सकती हैं। 

ये भी पढ़ें: Study: महिलाओं नहीं कम उम्र की लड़कियों में दोगुना बढ़ गई स्मोकिंग, भविष्य में पैदा होने वाले बच्चों को खतरा

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स