mynation_hindi

35 क्या 40 की उम्र में भी बन जाएंगी मां, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

Bhawana tripathi |  
Published : Apr 04, 2024, 12:45 PM IST
35 क्या 40 की उम्र में भी बन जाएंगी मां, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

सार

Methods to Become Mother at Age 35: अधिक उम्र में मां बनने पर अक्सर महिलाओं को दिक्कत आती है। टेक्नोलॉजी के माध्यम से अधिक उम्र में भी मां बनने का सुख मिल सकता है। जानिए 35 की उम्र में मां बनने के तरीकों के बारे में।

हेल्थ डेस्क। मां बनने की एक सही उम्र होती है ये तो हम सब ने सुना है लेकिन किसी कारणवश यदि उम्र ज्यादा हो जाए तो भी मां बनने का सुख पाया जा सकता है। आजकल कपल 30 की उम्र तक शादी करते हैं। ऐसे में बच्चा पैदा करने की उम्र 32 या 35 तक पहुंच जाती है। अगर 35 की उम्र में मां नहीं बन पा रही हैं तो इन तरीकों के बारे में आपके लिए जानना बहुत जरूरी है।जानिए 35 की उम्र में मां बनने के लिए क्या तरीके अपनाएं जा सकते हैं। 

35 की उम्र में मां बनने के लिए अपनाएं IVF प्रोसेस

जो महिलाएं नैचुरल तरीके से कंसीव नहीं कर पाती हैं डॉक्टर उन्हें आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ) ट्रीटमेंट लेने की सलाह देते हैं। IVF की प्रक्रिया के दौरान पुरुष के स्पर्म को लैब में इकट्ठा कर लिया जाता है। महिला के अंडे को इंजेक्शन के माध्यम से अंडा बाहर निकाला जाता है। फिर लैब में स्पर्म के साथ एग का फर्टिलाइजेशन होता है। कुछ दिन में भ्रूण या एब्रियो तैयार हो जाता है। फिर महिला के गर्भाशय में तैयार एब्रियो के इम्प्लांट कर दिया जाता है। आईवीएफ के प्रोसेस में टाइम लग सकता है। अगर परिस्थितियां अच्छी होती हैं तो जल्द ही मां बनने की खुशखबरी मिल जाती है।

Artificial Insemination से भी बन सकती हैं मां

अधिक उम्र में महिलाएं कई बार कंसीव नहीं कर पाती हैं। ऐसे में डॉक्टर Artificial Insemination तकनीकी का इस्तेमाल कर पुरुष के स्पर्म को महिला के सर्विक्स में इंसर्ट करते हैं।

अधिक पैसे होने पर ले सकते हैं सरोगेसी का सहारा

जब महिला अधिक उम्र के कारण प्रेग्नेंट नहीं हो पायी है और उसने अपने एग फ्रीज कराए थे तो सरोगेसी की मदद से भी मां बना जा सकता है। भ्रूण को किसी दूसरी महिला की कोख में नौ माह तक रखने की प्रक्रिया को सरोगेसी कहा जाता है। भारत में अब ये प्रक्रिया प्रचलन में आ गई है। बॉलीवुड सेलेब्स इस मैथड के जरिए पेरेंट्स बन चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: शराब का एक घूंट पहुंचते शरीर में मच जाती है हलचल, लिवर में गहरा असर ......
 

PREV

Recommended Stories

क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
क्या आप रात में पेशाब करने के लिए कई बार उठते हैं? जानिए इसके 5 प्रमुख कारण और ठीक करने के उपाय
स्किन पर ग्लो, स्टाइल में निखार! पुरुषों के लिए बेहद आसान हैं ये 5 स्किनकेयर ट्रिक्स