बच्चे के दोस्त कहते थे मोटी, पुदीने का ड्रिंक और अंडे से इस महिला ने कर लिया 42 KG वेट लॉस, पहचानना है मुश्किल

Bhawana tripathi |  
Published : May 31, 2024, 09:11 AM ISTUpdated : May 31, 2024, 09:13 AM IST
बच्चे के दोस्त कहते थे मोटी, पुदीने का ड्रिंक और अंडे से इस महिला ने कर लिया 42 KG वेट लॉस, पहचानना है मुश्किल

सार

Weignt loss Journey of  Britain Woman: ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला को वेट बढ़ने की चिंता तब सताने लगी जब उसके बच्चे को दोस्तों ने मोटापे को लेकर चिढ़ाना शुरू कर दिया। महिला ने वेट लॉस ट्रांसफॉरमेशन देख अब हर कोई हैरान है। 

Weight Loss Transformation: देश दुनिया में न जाने कितने लोग है जो ओवरवेट है। कई लोग वेट लॉस की कोशिश भी करते हैं लेकिन मोटीवेशन न मिल पाने के कारण उनकी जर्नी अधूरी रह जाती है। कभी-कभी मन में डर भी वेट लॉस जर्नी में मदद करता है। ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं। ब्रिटेन में रहने वाली लिडिया कोलिन्स ने करीब 42 किलो वजन कम कर लिया है। जानिए आखिर ऐसी क्या बात हो गई जो 110 किलो की महिला अब 68 किलो की है। 

शादी से पहले मोटापे का शिकार थीं लिडिया 

लिडिया कोलिन्स का 16 साल की उम्र से ही वजन बढ़ना शुरू हो गया था। वजन बढ़ने का कारण घर के बाहर का अनहेल्दी खाना, फास्ट फूड का सेवन, न के बराबर फिजिकल एक्टिविटी थी। अपनी अनहेल्दी हैबिट्स के कारण लिडिया 110 किलो तक पहुंच गई थीं। खैर इतना वजन बढ़ने पर लिडिया को कोई खास फर्क नहीं पड़ा। स्कूल छोड़ते वक्त लिडिया ने एक बार सुना की बच्चे के दोस्त उसके मोटापे का मजाक बना रहे हैं तो लिडिया के मन में डर बैठ गया। तभी लिडिया ने वेट लॉस करने का सोचा। 

नॉर्मल वर्कआउट से शुरू की वेट लॉस जर्नी

लिडिया ने वजन कम करने के लिए सबसे पहले नॉर्मल वर्कआउट और फिर जिम जाना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डाइट में बदलाव किया। कॉफी की शौकीन लीडिया ने शक्कर लेना बंद कर दिया। ड्रिंक में पुदीने के साथ नींबू और गर्म पानी पिया। ये करने के बाद लीडिया को शरीर में हल्कापन महसूस हुआ।

प्रोटीन के लिए किया अंडे का सेवन

लीडिया ने नाश्ते में उबले हुए अंडे, खाने में वेजीटेबल सैंडविच और डिनर में घर का बना हेल्दी खाना शुरू किया। लीडिया का मानना है कि वेट लॉस के दौरान कभी भी भूखे नहीं रहना चाहिए। साथ ही खाने में हेल्दी फूड और वर्कआउट जरूर शामिल होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:हीट वेव को कहें चल हट!स्किन की गर्मी शांत करेंगे ये नैचुरल आइस क्यूब, सनबर्न की हो जाएगी छुट्टी

 

PREV

Recommended Stories

King Khan Luxury Vanity Van: शाहरुख खान का 4 करोड़ी खज़ाना, इस वैन में छिपे हैं कई राज
Inside Photos: केएल राहुल के बांद्रा वाले घर के अंदर की दुनिया देखी आपने?