World Health Day 2024: गर्मियों में नहीं होंगी Dehydration की प्रॉब्लम, करें इन 5 फलों का सेवन

By Anshika TiwariFirst Published Apr 7, 2024, 11:36 AM IST
Highlights

World Health Day 2024: स्वस्थ्य रहना हर किसी की पहली प्राथमिकता है लेकिन अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल से हजारों बीमारियों ने लोगों को जकड़ा हुआ है। इसी महत्व को समझाने के लिए 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया जाता है। 

World Health Day 2024: 7 अप्रैल को दुनिया में वर्ल्ड हेल्थ डे यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य लोगों को बीमारियों और उनके शरीर के बारे में जागरूक करना है। अभी बस अप्रैल का महीना शुरू हुआ है और कई राज्यों में पारा 41 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने एक से दो दिन भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की है,ऐसे में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी है नहीं तो हम बीमार पड़ सकते हैं। गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है लेकिन पसीने के रूप में ये शरीर से निकल जाता है और हम डिहाइड्रेट हो जाते हैं। जिससे चक्कर आना,कमजोरी लगने लगती है। अगर आप भी इन सभी चीजों से बचना चाहते हैं तो खाने में बॉडी को पानी देने वाले फलो को शामिल करें जो शरीर को ठंडा भी रखते हों। 

बाजार में ऐसे कई फल आपको मिल जाएंगे जो गर्मी में रामबाण होते हैं। आज हम आपको उन फलों के बारे में बताएंगे। जिनरा आप गर्मी के मौसम में सेवन कर खुद को हाइड्रेट रख बीमार होने से बचा सकते हैं। 

खरबूजा 

खरबूजा मौसमी फल है। ये आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा। डिहाइड्रेशन से बचना है तो आप गर्मियों में खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। इसमें पानी का मात्रा अन्य फलों के मुकाबले अधिक होती है। ऐसे में ज्यादा फल नहीं खाते हैं तो खरबूजा खाकर भी हाइड्रेट रह सकते हैं।

लीची

गर्मी हो या सर्दी लीची ज्यादातर लोगों को खाना पसंद होता है। इस फल में भी प्रचुर मात्रा में पानी होता है जो हाइड्रेट रखने में मदद रखता है। वहीं ये डाइजेशन  में भी सहायक होती है। अगर आपका डाइजेशन सिस्टम खराब है तो लीची का सेवन सकते हैं।

तरबूज 

गर्मी की बात हो और तरबूज का नाम हो। बाजार में तरबूज आराम से मिल जाएंगे। इसमें 90 फीसदी पानी होता है,अगर आप तरबूज खाना पसंद नहीं करते तो इससे बनी ड्रिंक पी सकती हैं। ये डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करता है। 

वुड एप्पल

गर्म तासीर से बचने के लिए वुड एप्पल का सेवन भी किया जा सकता है। इसे आम भाषा में बेल के नाम से जाना जाना जाता है। ये ठंडी तासीर के लिए विश्व प्रसिद्ध है। अगर आप इसे खाना पसंद नहीं करते हैं तो जूस के जरिए इसका सेवन कर सकते हैं।

आडू

आडू दिखने भला अजीब सा लगता हो लेकिन ये औषोधीय गुणों का खजाना है। विटामिन A-C से भरपूर आडू में फाइबर के साथ एंटीऑक्सीडेंट भारी मात्रा में पाया जाता है जो गर्मियों में हाइड्रेट रखने में हमारी मदद करता है। 

ये भी पढ़ें- डायबिटीज है या फिर होने वाली है, तुरंत पीना शुरू कर दें भिंडी का पानी, गजब का होता है असर

 

tags
click me!