देश नहीं दुनिया में हमारे देश के ये रेस्टोरेंट्स हैं बेस्ट, खाना ऐसा कि मुंह में आ जाए पानी

By Bhawana tripathiFirst Published May 24, 2024, 3:54 PM IST
Highlights

World's Best Restaurant: द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट 2024 के लिए बेस्ट रेस्टोरेंट की एक लिस्ट जारी की गई है। खुशी की बात ये है कि इसमें भारत के 2 रेस्टोरेंट को जगह मिली है। 

Best Restaurant in india: जब भी खाना बनाने का मन न हो या फिर सेलिब्रेशन करना हो, हर किसी को रेस्ट्रोरेंट याद आता है। हर किसी की लाइफ से में एक बेहतरीन और स्वादिष्ट जायके की याद दिलाने वाले रेस्ट्रोरेंट की याद जरूर होगी। आपको जानकर खुशी होगी कि भारत के जायके को परोसने वाले देश को 2 रेस्ट्रोरेंट को बेस्ट रेस्ट्रोरेंट में शामिल किया गया है। दुनिया के बेस्ट रेस्टोरेंट की लिस्ट में भारत देश भी शामिल है। मुंबई और दिल्ली के 2 रेट्रोरेंट ने द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट 2024 रेस्ट्रोरेंट की लिस्ट में जगह बनाई है। 

मुंबई का फेमस मास्क रेट्रोरेंट (Masque, Mumbai)

द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट 2024 रेस्ट्रोरेंट की लिस्ट में मुंबई के मास्क को शामिल किया गया है। मास्क रेट्रोरेंट को  78वां स्थान मिला है।  वैश्विक रैंकिंग में रेस्ट्रोरेंट को शामिल इसलिए किया गया है क्योंकि यहां के खाने में लोकल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर स्वादिष्ट खाना तैयार किया जाता है। खाने के स्वाद और मीनू को देखकर साफ पता चलता है कि रेस्ट्रोरेंट का मकसद देश की बेहतरीन और समृद्ध उपज को मीनू से जोड़कर लोगों को जायकेदार भोजन परोसना है।इस रेस्ट्रोरेंट के मेन शेफ वरुण टोटलानी हैं। 

दिल्ली का इंडियन एक्सेंट (Indian Accent, New Delhi)

दिल्ली का खाना वर्ल्ड फेमस है। लोधी रोध स्थित इंडियन एक्सेंट रेस्ट्रोरेंट को भारत का बेस्ट  रेस्ट्रोरेंट होने का तमगा मिला है। दिल्ली के इंडियन एक्सेंट को 50 बेस्ट रेस्ट्रोरेंट में 26वां स्थान मिला है। इस रेस्ट्रोरेंट के शेफ मनीष मल्होत्रा हैं। आपको यहां खाने में यूनीकनेस नज़र आएगी। शेफ क्रिएटिवी करके इंडियन क्लासिक रेसिपी को भी यूनीक बना देते हैं।

आखिर किन बातों से रेस्ट्रोरेंट बनता है बेस्ट 

  • रेस्ट्रोरेंट को बेस्ट बनने के लिए Michelin series की रेटिंग या स्टार प्राप्त करने होती है।
  • अगर किसी रेस्ट्रोरेंट को 1 स्टार मिला है तो इसका मतलब है कि -"very good restaurant"
  • 2 स्टार वाले रेस्ट्रोरेंट का दर्जा ऊपर होता है यानी आप ऐसी जगह खाने के लिए बार-बार जाना चाहेंगे।
  • जिन रेस्ट्रोरेंट को तीन स्टार दिए जाते हैं वहां का खाना exceptional cuisine कहलाता है। मतलब ऐसी जगह जहां का खाना खाकर आप जिंदगी भर न भूल पाएं और हमेशा आना चाहें। 

ये भी पढ़ें: 4 PM की भूख में बिस्किट चिप्स को कहें No, आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा की ये मखाना रेसिपी करें ट्राई

tags
click me!