एक चाय बेचने वाले लड़के ने लंदन में खोली टी शॉप, एक क्लिक से रातों-रात दुनिया भर में हुआ था मशहूर

By Rajkumar UpadhyayaFirst Published Jul 22, 2023, 1:50 PM IST
Highlights

Arshad Khan Chaiwala Cafe in London: एक चायवाला अपना काम निपटा रहा था। तभी एक कैमरे ​के क्लिक की आवाज की तरफ उसकी नीली आंखों वाली नजरें गईं। बस उसी पल, उस चायवाले की किस्मत बदल गई।

Arshad Khan Chaiwala Cafe in London: एक चायवाला अपना काम निपटा रहा था। तभी एक कैमरे ​के क्लिक की आवाज की तरफ उसकी नीली आंखों वाली नजरें गईं। बस उसी पल, उस चायवाले की किस्मत बदल गई। फोटोग्राफर जिया खान ने यह तस्वीर क्लिक की थी और उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट भी कर दिया। 

वायरल हो गई चायवाले की तस्वीर

कुछ ही दिनों में चायवाले की यह तस्वीर वायरल हो गई। दुनिया भर के लोग उसकी चर्चा करने लगे। यह तस्वीर इस्लामाबाद में चाय बेचने वाले अरशद खान की थी, जो लोगों को इतनी पसंद आई कि अरशद के पास मॉडलिंग के आफर आने लगे। करीबन 7 साल पहले वायरल चायवाला अब फिर चर्चा में है। उसने लंदन में 'कैफे चायवाला' नाम से टी शॉप खोली है। अब यह टी शॉप चर्चा में है। 

लंदन के इलफोर्ड लेन पर खोला कैफे

लंदन के इलफोर्ड लेन पर उन्होंने कैफे खोला है। उसकी खास वजह भी है, क्योंकि इस लेन पर भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी काफी तादाद में रहते हैं। उनके इस प्रयास की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। उन्होंने अपना कैफे इस तरह से डिजाइन किया है कि उसमें दक्षिण एशियाई संस्कृति की झलक दिखाई देती है। कैफे में एक स्कूटर भी रखा गया है, जो हाथ से पारं​परिक पेंटिंग कर सजाया गया है। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर उन्होंने लिखा है कि वह लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। 

पाकिस्तान के कई शहरों में चायवाला कैफै

कैफे चायवाला पाकिस्तान के कई शहरों में संचालित हो रहा है। जिसमें लाहौर, खान इस्लामाबाद का कैफै प्रमुख है। लंदन में खोले गए कैफे में पारंपरिक और सांस्कृतिक दक्षिण एशियाई सेंटीमेंट को जोड़कर रखने की कोशिश की गई है। कैफे की दीवारों पर देसी पेंटिंग सजी है। इंटीरियर बिल्कुल मॉर्डन तरीके से किया गया है। 

अरशद खान ने प्रशंसकों से ये कहा

अरशद खान ने कैफे के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि लंदन यात्रा की योजना बन रह है, प्रशंसकों के लिए चाय बनाना पसंद करूंगा। इलफोर्ड लेन पर पहली अंतरराष्ट्रीय टी शॉप खुली है। यहां बड़ी संख्या में पाकिस्तानी और भारतीयों का घर है, जो चाय के शौकीन हैं। दुर्रानी बंधुओं के साथ उन्होंने यह चाय की दुकान खोली है। उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द ही वह भी व्यक्तिगत रूप से लंदन में रहेंगे।

एक तस्वीर ने बढ़ा दिया चायवाले का क्रेज

अरशद खान की एक तस्वीर ने चायवाले का क्रेज बढ़ा दिया। अब वह आम चायवाले नही रहें। इंटरनेट पर सनसनी मचाने के बाद उन्होंने लंदन के इलफोड लेन पर कैफे खोला है। एक साधारण चाय वाले से इंटरनेशनल चायवाला बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायी है।

click me!