
नई दिल्ली: सफलता की कुछ कहानियां इतनी प्रेरणादायक होती हैं कि वे जीवन की राह में हर किसी को एक दिशा दिखाती हैं। ऐसी ही एक इंस्पिरेशनल स्टोरी है सूरत के सबसे अमीर व्यक्ति, अश्विन देसाई की। एक समय, वह एक छोटे से कमरे में रहते थे, और आज उनकी कुल संपत्ति 10,046 करोड़ रुपये है। अश्विन देसाई ने न केवल खुद को एक सफल बिजनेसमैन के रूप में स्थापित किया, बल्कि अपनी कंपनी एथर इंडस्ट्रीज को एक रासायनिक मैन्यूफैक्चरर के रूप में पहचान दिलाई।
1976 में बहनोई के साथ मिलकर शुरू किया था काम
अश्विन देसाई का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। वे अपने जीवन के शुरुआती दिनों में सीमित संसाधनों के साथ बड़े हुए। बचपन संघर्षों से भरा था, लेकिन उनके मन में कुछ बड़ा करने की इच्छा थी। 1976 में, उन्होंने अपने बहनोई के साथ मिलकर एक केमिकल बिजनेस की शुरुआत की। यह काम इतना आसान नहीं था। खुद सूरत में एक कमरे के अपार्टमेंट में रहते हुए, उन्होंने अपने बहनोई के साथ मिलकर सूरत के बाहरी इलाके में एक छोटे खेत को किराए पर लिया। वहां उन्होंने सल्फ्यूरिल क्लोराइड की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर दी। यह एक खतरनाक रसायन है, जिसे भारत में आयात किया जाता था। देसाई ने इसे देश में ही बनाने का निर्णय लिया और धीरे-धीरे उनका बिजनेस रफ्तार पकड़ने लगा।
2013 में अश्विन देसाई ने रखी एथर इंडस्ट्रीज की नींव
2013 में अश्विन देसाई ने एथर इंडस्ट्रीज की नींव रखी। यह कंपनी विशेष रसायनों के निर्माण में विशेषज्ञ है। एथर इंडस्ट्रीज आज विभिन्न क्षेत्रों जैसे एग्रोकेमिकल्स, फार्मास्युटिकल्स, तेल और गैस उद्योगों को उच्च गुणवत्ता वाले रसायन उपलब्ध करती है। कंपनी का मुख्यालय गुजरात में स्थित है, और इसके पास दो प्रमुख उत्पादन इकाइयां हैं। जून 2022 में अश्विन देसाई ने अपनी कंपनी को पब्लिक किया, जिसे शेयर मार्केट में अच्छा रिस्पांस मिला। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 10.3 करोड़ डॉलर जुटाए गए, और शेयर बाजार में कंपनी के स्टॉक ने 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग हासिल की। इस लिस्टिंग के साथ ही अश्विन देसाई को अरबपति का दर्जा हासिल हो गया।
ये हैं सूरत के दूसरे सबसे अमीर शख्स
सूरत में अश्विन देसाई के बाद, फारूक जी पटेल का नाम आता है। उनकी कुल संपत्ति 9,700 करोड़ रुपये है। पटेल KP ग्रुप के मालिक हैं, जो ग्रीन एनर्जी सेक्टर में काम करता है। सूरत के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति नीरज चोक्सी हैं, जो NJ इंडिया इन्वेस्टमेंट के मालिक हैं और उनकी संपत्ति 9,600 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, किरण जेम्स के मालिक बाबूभाई लखानी चौथे स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 7,400 करोड़ रुपये है।
ये भी पढें-मुंबई की सड़कों से माइक्रोसॉफ्ट तक: जरूर पढ़ें एक आम लड़की ने कैसे छुई बुलंदियां?..
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।