
Hurun India Rich List 2024: अमीरी के मामले में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने रिलायंस इडस्ट्री के मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है। वह अब भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में अडानी और उनके परिवार ने पहली पोजीशिन पाई है। उनकी संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जो 11.6 लाख करोड़ तक पहुंच गई है। मुकेश अंबानी परिवार की संपत्ति 10.14 लाख करोड़ है।
भारत में हर 5 दिन में एक नया शख्स बना अरबपति
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में पिछले साल हर 5 दिन में एक नया शख्स अरबपति बना है। हुरुन इंडिया के फाउंडर अनस रहमान जुनैद के मुताबिक, भारत एशिया का वेल्थ क्रिएशन इंजन बन रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अरबपतियों की संख्या में 29 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। अब भारत में 334 अरबपति हो गए हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके उलट चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है।
सीरम के साइरस पूनावाल चौथे नंबर पर
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में मुकेश अंबानी ने दूसरा पायदान हासिल किया है। तीसरे नंबर पर HCL टेक्नोलॉजीज का शिव नादर परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 3.14 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला चौथे पायदान पर आ गए है। उनकी कुल संपत्ति 2.89 लाख करोड़ है। सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के दिलीप सांघवी ने 2.49 लाख करोड़ रुपये के साथ पांचवें पायदान पर जगह बनाई है।
ये 6 व्यक्ति 5 साल से टॉप टेन अमीरों की लिस्ट में बरकरार
अमीरों की सूची में 6 शख्स ऐसे हैं, जो लगातार 5 साल से भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में जगह हासिल कर रहे हैं। उनमें मुकेश अंबानी एंड फेमिली, गौतम अडानी, शिव नादर, गोपीचंद हिंदुजा, साइरस पूनावाला एंड फेमिली और राधाकिशन दमानी फेमिली शामिल है। अमीरों की लिस्ट में 21 साल के कैवल्य वोहरा ने जगह बनाकर करिश्मा कर दिया है। वह क्विक कॉमर्स स्टार्टअप ज़ेप्टो के को-फाउंडर हैं। लिस्ट में दूसरे सबसे युवा उनके साथी आदित पालीचा हैं। वह भी जेप्टों के को-फाउंडर हैं।
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।