
Hurun India Riche List 2024: जिस उम्र में आज के युवा अपने कैरियर की दिशा तय करने के लिए जूझते हैं, उसी उम्र में भारत के दो होनहार युवाओं ने भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के साथ अपना स्थान बनाकर इतिहास रच दिया है। इन दोनों युवाओं के नाम देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों की लिस्ट में नंबर वन और टू हैं। एक की उम्र 21 साल तो दूसरे की उम्र 22 साल है।
इसी कंपनी के दूसरे को-फाउंडर आदित पलिचा हैं दूसरे सबसे युवा अरबपति
21 वर्षीय कैवल्य वोहरा, क्विक कॉमर्स ऐप ज़ेप्टो (Zepto) के को-फाउंडर, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के युवा बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति ₹3,600 करोड़ आंकी गई है। कैवल्य के साथ उनके 22 वर्षीय को-फाउंडर आदित पलिचा भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जो दूसरे सबसे कम उम्र के धनी व्यक्ति हैं।
कोरोना काल में पढ़ाई छोड़कर शुरू किया बिजिनेस
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कैवल्य और आदित ने कंप्यूटर साइंस का अध्ययन करते हुए पढ़ाई छोड़ दी और 2021 में ज़ेप्टो की स्थापना की। कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2021 में आवश्यक वस्तुओं की क्विक और कांटैक्टलेस डिलीवरी की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, दोनों ने इस क्षेत्र में कदम रखा और सफलता हासिल की।
देश का सबसे तेजी से किराना डिलीवरी कंपनी बनी जेप्टो
ज़ेप्टो ने भारत के तेजी से बढ़ते किराना डिलीवरी मार्केट में खुद को स्थापित किया है, जहां उसका मुकाबला अमेज़न इंडिया, स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और बिगबास्केट जैसी दिग्गज कंपनियों से है।
2022 से ही IIFL वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल हैं कैवल्य
कैवल्य बोहरा ने 19 साल की उम्र में IIFL वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में अपनी जगह बनाई थी और तब से हर साल इस लिस्ट में अपना नाम बरकरार रखा है।
लिस्ट में अडानी, अंबानी संग शाहरुख खान भी हैं शामिल
2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। इस साल की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में पहली बार भारत के अरबपतियों की संख्या 300 से अधिक हो गई है, जिसमें गौतम अडानी और उनके परिवार ने ₹11.6 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ टॉप पोजिसन हासिल की है, जबकि मुकेश अंबानी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शाहरुख खान, ज़ोहो कॉरपोरेशन की राधा वेम्बू और आनंद चंद्रशेखरन भी इस विशिष्ट लिस्ट का हिस्सा हैं।
सबसे तेजी से बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति
गौतम अडानी की संपत्ति में पिछले एक साल में 95 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, जो हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आई तेज रिकवरी का रिजल्ट है। इस ग्रोथ ने अडानी को लिस्ट में टॉप पर पहुंचा दिया है, जिससे वे भारत के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। इस तरह की उपलब्धियां साबित करती हैं कि युवा उद्यमी भारत के कॉर्पोरेट परिदृश्य में तेजी से बदलाव ला रहे हैं और कैवल्य वोहरा इसका जीवंत उदाहरण हैं।
ये भी पढ़ें...
महज 8 साल की उम्र में गंवाया पैर, अब गोल्ड पर है इस निशानेबाज की निगाह
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।