इस कैंसर सर्वाइवर ने दुनिया को दिखाई कमाल की कारीगरी...बन गया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 02, 2023, 10:54 PM ISTUpdated : Nov 02, 2023, 11:32 PM IST
इस कैंसर सर्वाइवर ने दुनिया को दिखाई कमाल की कारीगरी...बन गया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

सार

अक्सर लोग जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों के आगे घुटने टेक देते हैं। पर यूपी के रायबरेली जिले के सलोन तहसील के रहने वाले मोहम्मद नसीम शेख मुश्किलों से लड़ें। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के आगे सरेंडर नहीं किया, बल्कि उसमें भी जीवन जीने की राह खोज निकाली।

रायबरेली। अक्सर लोग जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों के आगे घुटने टेक देते हैं। पर यूपी के रायबरेली जिले के सलोन तहसील के रहने वाले मोहम्मद नसीम शेख मुश्किलों से लड़ें। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के आगे सरेंडर नहीं किया, बल्कि उसमें भी जीवन जीने की राह खोज निकाली। स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद अपना मनोबल कमजोर नहीं होने दिया। अपनी आर्ट की हॉबी को आगे बढ़ाया। हाल ही में उन्होंने दुनिया की सबसे छोटी पेंटिंग ब्रश बनाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। IEA वर्ल्ड आफ रिकॉर्डस में उनका नाम दर्ज हुआ है। माई नेशन हिंदी से उन्होंने अपनी प्रेरणादायक कहानी शेयर की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

कौन हैं मोहम्मद नसीम शेख?

रायबरेली के सलोन तहसील के छोटे से गांव से आने वाले मोहम्मद नसीम शेख शुरुआती दिनों से ही कुछ न कुछ नया करने की सोचा करते थे। आर्ट उनकी हॉबी है। उन्होंने इसे प्रोफेशन नहीं बनाया। परिवार चलाने के लिए एक मोबाइल की दुकान चलाते थे। मोहम्मद नसीम शेख कहते हैं कि साल 2016 में पता चला कि वह जीभ के कैंसर से पीड़िता हैं। उसका आपरेशन कराया। हर साल रेगुलर चेकअप कराते हैं। अब उनकी सेहत ठीक है। उनके आर्ट को भाई सपोर्ट करते हैं। 

10 दिन में बनाई दुनिया की सबसे छोटी पेंटिंग ब्रश

आर्टिस्ट नसीम शेख को जब यह जानकारी हुई कि किसी विदेशी महिला कैटरीना किसकोई ने 6 MM की दुनिया की सबसे छोटा पेंटिंग ब्रश बनाई है तो उन्होंने उस रिकॉर्ड को तोड़ने की ठानी और मानव बाल की मदद से 3 MM की पेंटिंग ब्रश बना डाली। नसीम कहते हैं कि सितम्बर के महीने में यह काम किया। पेंटिंग ब्रश बनाने में 10 दिन लगें और अक्टूबर के महीने में उनका नाम IEA वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। वह मुंबई अवार्ड लेने गए हुए थे।

अनाजों पर बनाना शुरु की तस्वीरें

मोहम्मद नसीम शेख कहते हैं कि शुरुआती दिनों से ही उनकी आर्ट अच्छी थी। एक बार इलाहाबाद के एक लड़के द्वारा बनाए गए प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के आर्ट के बारे में पढ़ा। उस लड़के का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आया था तो सोचा कि यदि यह लड़का बड़ी तस्वीर बना सकता है तो हम छोटी तस्वीर बनाएंगे। विचार आया कि छोटी तस्वीर किस पर बनाएं और फिर अनाज के दानों पर तस्वीर बनाना शुरु कर दिया।

 

मोहम्मद नसीम के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड

नसीम ने साल 2015 में मानव बाल पर इंग्लिश में इंडिया इज ग्रेट और हिंदी में वंदे मातरम लिखा था। एक चावल पर तीन तस्वीरें बनाई। इन दोनों कामों के लिए उनके नाम अलग-अलग वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। सरसो के दाने पर गांधी जी की तस्वीर बनाई। इस कला के लिए गोल्डेन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। साल 2016 में पर्सनॉलिटी आफ इंडिया का खिताब भी मिला।

कैंसर लड़ते हुए भी नहीं मानी हार, औरों के लिए बने प्रेरणा

मोहम्मद नसीम को जब मुंह के कैंसर का पता चला तो उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। बल्कि खाली समय में अपनी आर्ट की हॉबी पर काम किया। खाली समय का यूज करने की सोची और दुनिया की सबसे छोटी तस्वीरें बनाने का निर्णय लिया। पहले उन्होंने चावल के दाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाई। लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। नतीजे अच्छे मिले तो उनका उत्साह और बढ़ा और उन्‍होंने अनाज के दाने पर सीएम योगी की भी तस्‍वीर बनाई।

क्या है मोहम्मद नसीम की ख्वाहिश?

मोहम्मद नसीम शेख ने अपने नाम चार रिकॉर्ड दर्ज कराए हैं। आर्ट की दुनिया में नाम कमाया है। लोग उनका सम्मान करते हैं। पर उनकी एक ख्वाहिश अभी अधूरी है। वह चाहते हैं कि अनाज के दानों पर पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की बनाई गई तस्वीरों को वह खुद उन्हें पेश करें। 

ये भी पढें-स्कूल ड्राप आउट ये शख्स कभी कमाता था 400 रुपये, अब 187 करोड़ का कारोबार...

PREV

MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे