Success Story: 100 बार रिजेक्ट हुईं, फिर कैसे बनी 36,000 करोड़ की मालकिन?

By Rajkumar UpadhyayaFirst Published Jul 16, 2024, 3:22 PM IST
Highlights

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की मेलानी पर्किन्स की प्रेरणादायक कहानी, जिन्होंने 100 बार रिजेक्ट होने के बाद डिजाइन टूल 'कैनवा' की शुरुआत की और 440 करोड़ डॉलर की कंपनी बनाई। जानें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी।

Success Story: पश्चिमी ऑस्‍ट्रेलिया की मेलानी पर्किन्स बिजनेस की दुनिया का चमकता नाम है। पर शुरूआती दिनों में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उनके बिजनेस आइडिया को 1-2 नहीं 100 बार रिजेक्ट किया गया। पर हौसला कम नहीं हुआ। उन्होंने ऐसी चीज बनाई, जिसने डिजाइन की दुनिया में क्रांति ला दी। उससे जुड़े प्रोफेशनल्स का काम आसान हो गया। अब 440 करोड़ डॉलर यानी 36,770 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। दुनिया के दानवीरों की लिस्ट में शुमार हैं। अपनी कमाई का 80 फीसदी दान करने का फैसला ले चुकी हैं। आइए जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी।

14 साल की उम्र से बिजनेस

पश्चिमी ऑस्‍ट्रेलिया के पर्थ में जन्मी मेलानी पर्किन्स ने सेक्रेड हार्ट कॉलेज से पढ़ाई की।  यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से ग्रेजुएशन की डिग्री ली। कम उम्र में ही उन्होंने बिजनेस की दुनिया में हाथ आजमाया था। 14 साल की उम्र में हाथ से बने हुए स्कार्फ (दुपट्टा) बेचती थीं। इससे हुई कमाई पढ़ाई में खर्च करती थीं। 19 साल की उम्र में फ्यूजन बुक्स नाम से नया बिजनेस शुरू किया। इससे स्टूडेंट्स ऑनलाइन डिजाइन टूल का यूज करके खुद की ईयरबुक बना सकते थे। इसी काम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपना मुकाम हासिल किया।  

कैसे हुई डिजाइन टूल कैनवा की शुरूआत?

यूनिवर्सिटी में डिजाइन प्रोग्राम पढ़ाते वक्त पर्किन्स ने छात्रों की मुश्किलें देखी। वहीं से उन्हें डिजाइन टूल बनाने का आइडिया आया। उसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 'कैनवा' को जमीन पर उतारने का खाका खींचा। कैनवा वही डिजाइन टूल है, जिसकी मदद से आप आसानी से कोई भी डिजाइन बना सकते हैं। काम को शुरू करने के लिए इंवेस्टमेंट की आवश्यकता थी। पर इंवेस्टर को उनके आइडिया में दम नजर नहीं आ रहा था। कम से कम 100 जगहों से उन्हें रिजेक्ट किया गया। आमतौर पर ऐसे में लोगों की हिम्मत जवाब दे जाती है। पर मेलानी पार्किन्स अपने धुन की पक्की थीं। साल 2012 में क्लिफ ओब्रेच्ट और कैमरन एडम्स का साथ मिला और कैनवा की शुरूआत हुई।

क्या काम करता है कैनवा?

कैनवा ऐसा डिजाइन टूल है, जो अपने यूजर्स को बड़ी संख्या डिजाइन टेम्पलेट्स उपलब्ध  कराता है। जैसे—यदि आपको फेसबुक कवर तैयार करना है, तो उसके लिए पहले से ही कुछ तैयार डिजाइन आपको मिल जाएंगे। साइज के हिसाब से कैनवास मिल जाते हैं। मतलब यूजर के लिए किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए ग्राफिक्स बनाना आसान हो जाता है। ग्राफिक्स के अलावा वीडियो का भी विकल्प है। ऐसी खूबियों वाला यह ऑनलाइन सॉफ्टवेयर लोगों को बहुत पसंद आया। वर्तमान में लाखों की संख्या में इसके यूजर्स हैं।

मेलानी पर्किन्स नेट वर्थ?

forbes.com के अनुसार, 14 जुलाई तक मेलानी पर्किन्स की कुल संपत्ति 4.4 बिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है। कैनवा में उनकी 18 फीसदी हिस्सेदारी है। कैनवा के को फाउंडर क्लिफ ओब्रेच्ट से जनवरी 2021 में मैरिज की। उनके पति ओब्रेच्ट अपने परोपकार के लिए जाने जाते हैं। पति और पत्नी ने गिविंग प्लेज़ पर साइन किए हैं। मतलब अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा डोनेट करने का फैसला लिया है।

ये भी पढें-मूवी का शौक ऐसा कि 10वीं में 3rd डिवीजन, फिर बिना UPSC क्लियर किए कैसे बन गए IPS?...

click me!