श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे

Published : Jun 28, 2025, 09:07 AM IST
one lakh saplings to be planted on Shri Bajrang Sena national president birthday

सार

श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा अपने जन्मदिन पर एक लाख पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। 23 जुलाई को संगठन की सभी शाखाएं इस अभियान में शामिल होंगी।

सूरत (गुजरात) [भारत]: हिंदी संस्कृति और धर्म के संरक्षण के साथ भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भारत में कार्य कर रही श्री बजरंग सेना पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है। इसी के तहत श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने अपने जन्मदिन को भी पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़कर मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने जन्मदिन यानी 23 जुलाई को एक लाख पौधे लगाने की घोषणा की है।

हितेश विश्वकर्मा ने बताया कि सूरत से श्री बजरंग सेना की स्थापना के बाद आज संगठन ने देशभर में विस्तार किया है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, राजस्थान जैसे विभिन्न राज्यों में संगठन की शाखाएं हैं और इन शाखाओं से एक लाख से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। 23 जुलाई को मेरा जन्मदिन है तब संगठन के साथ चर्चा के बाद इस दिन को पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करने का निर्णय किया है। 23 जुलाई को श्री बजरंग सेना की सभी शाखाएं पौधारोपण कार्यक्रम के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाएगी। प्रत्येक सदस्यों से एक एक पौधा लगाने का आह्वान किया गया है। यानी एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

PREV

MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण