
Success Story: UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए IAS, IFS, IPS, और IRS जैसी सर्विस ज्वाइन करना लोगों का सपना होता है, लेकिन हर किसी की मंजिल एक जैसी नहीं होती। कुछ लोग अपनी चुनी हुई राह से अलग हटकर नया रास्ता चुनते हैं, हरियाणा के रहने वाले गौरव कौशल ऐसे ही लोगों में से हैं, जिन्होंने UPSC पास करने के बाद अलग रास्ता चुना। आइए जानते हैं उनकी इंस्पिरेशनल स्टोरी।
IIT दिल्ली छोड़ पहले BITS पिलानी फिर पंजाब से ली डिग्री
बचपन से होनहार स्टूडेंट रहे गौरव कौशल की शुरूआती पढ़ाई पंचकूला से हुई। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE पास कर IIT दिल्ली में दाखिला लिया। एक साल पढ़ाई भी की। पर उन्हें लगा यह जगह उनके लिए सही नहीं है तो BITS पिलानी में कंप्यूटर साइंस में B.Tech के लिए दाखिला ले लिया। लेकिन एक साल बाद फिर कॉलेज बदल दिया। अब पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चले गए और वहां से B.Tech की डिग्री ली। उनकी एजूकेशनल जर्नी बताती है कि वह सही कॅरियर की तलाश में थे।
UPSC 2012 में 38वीं रैंक, ज्वाइन की IDES सर्विस
पढ़ाई के दौरान ही गौरव सिविल सर्विसेज की तरफ अट्रैक्ट हुए। 2012 में UPSC में 38वीं रैंक हासिल कर भारतीय रक्षा संपदा सेवा (IDES) ज्वाइन किया। IDES के तहत, वह सैन्य भूमि मैनेजमेंट और कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करते थे। पर इतनी सम्मान वाली सर्विस में भी उनका मन नहीं लग रहा था। अंदर ही असंतोष से भरे हुए थे। उनके मन की आवाज उन्हें कुछ अलग करने के लिए प्रेरित कर रही थी।
12 साल बाद छोड़ दी नौकरी
आखिरकार गौरव ने 12 साल बाद यह नौकरी भी छोड़ दी और यूपीएससी कैंडिडेट्स को गाइडेंस देने का फैसला लिया। एस्पिरेंट्स के लिए एक मेंटर के रूप में काम शुरू कर दिया। यूट्यूब चैनल के जरिए UPSC कैंडिडेट को गाइड करने लगे। अपने वीडियो में वह छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी, स्ट्रेटेजी और मोटिवेशनल बातें शेयर करते हैं। वह स्टूडेंट्स के बीच पॉपुलर भी हुए। बस, यहीं से उन्हें लगा कि वह एक बड़े स्तर पर छात्रों की मदद कर सकते हैं।
'गौरव कौशल ऐप' के जरिए गाइडेंस
फिर गौरव ने 'गौरव कौशल ऐप' लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से वह UPSC उम्मीदवारों को सलाह देते हैं। यह ऐप 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर काम करता है, जिससे उम्मीदवारों को समय पर गाइडेंस मिल सके। उन्होंने इस प्लेटफार्म के माध्यम से सैकड़ों छात्रों की मदद की है और उन्हें UPSC की तैयारी में सही दिशा दिखाई है।
ये भी पढें-मजाक-मजाक में क्रैक किया UPSC, IPS कैडर मिला...छोड़ दी जॉब, अब कर रहीं ये काम...
MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।