चंद्रयान-3 की सफलता से चमकी रमेश कुन्हिकन्नन की किस्मत, बनें भारत के नये अरबपति-जानें कितनी है नेटवर्थ 

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Nov 25, 2023, 01:13 AM IST
चंद्रयान-3 की सफलता से चमकी रमेश कुन्हिकन्नन की किस्मत, बनें भारत के नये अरबपति-जानें कितनी है नेटवर्थ 

सार

रमेश कुन्हिकन्नन ने साल 1988 में KTI की स्थापना की थी। कम्पनी की शुरुआत एक इलेक्ट्रानिक कांट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर के रूप में की गई थी। पत्नी सविता रमेश और उनकी लीडरशिप में कम्पनी आगे बढ़ी। सविता रमेश अब कम्पनी की चेयरमैन हैं।

नई दिल्ली। भारत के चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से देश को एक नया अरबपति मिला है। हम बता कर रहे हैं कायन्स टेक्नोलॉजी इंडिया (KTI) के फाउंडर रमेश कुन्हिकन्नन (60 वर्षीय ) की। यह वही कम्पनी है, जिसने चंद्र मिशन (रोवर और लैंडर दोनों के लिए) के लिए आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की आपूर्ति की। उधर भारत ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक चंद्रयान—3 की लैंडिंग कराकर अंतरिक्ष विज्ञान की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई तो इधर बिजनेस की दुनिया में रमेश कुन्हिकन्नन ने। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

चंद्र मिशन में भूमिका सामने आने पर शेयरों में 40 फीसदी बढ़त

चंद्र मिशन की सफलता के बाद KTI के फाउंडर रमेश कुन्हिकन्नन की संपत्ति में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। चंद्रमिशन की सफलता से मैसूर स्थित KTI का सिर्फ स्टेटस ही नहीं बढ़ा। बल्कि साल 2022 में कम्‍पनी के बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज में शुरुआत के बाद से ही शेयरों में तीन गुना की बढोत्‍तरी भी दर्ज की गई। चंद्र मिशन में कम्‍पनी की भूमिका सामने आने के बाद शेयरों में 40 फीसदी की अतिरिक्त बढ़त हुई।  

रमेश कुन्हिकन्नन की कुल संपत्ति 1.1 अरब डॉलर

रिपोर्ट्स के अनुसार, रमेश कुन्हिकन्नन की कुल संपत्ति 1.1 अरब डॉलर आंकी गई है। KTI में उनकी 64 फीसदी हिस्सेदारी है। कम्पनी का राजस्व लगभग 137 मिलियन डॉलर सालाना है। जिसका आधा हिस्सा प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबलीज की मैन्यूफैक्चरिंग से प्राप्त होता है। इसके अलावा KTI ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, चिकित्सा और रक्षा सेक्टर में भी अपनी सेवाएं देती है। 

2024 तक 208 मिलियन डॉलर राजस्व का अनुमान

रमेश कुन्हिकन्नन ने साल 1988 में KTI की स्थापना की थी। कम्पनी की शुरुआत एक इलेक्ट्रानिक कांट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर के रूप में की गई थी। पत्नी सविता रमेश और उनकी लीडरशिप में कम्पनी आगे बढ़ी। सविता रमेश अब कम्पनी की चेयरमैन हैं। साल 2020 में KTI का राजस्व 49 मिलियन डॉलर से तीन गुना बढ़ गया और मार्च के महीने तक शुद्ध लाभ दस गुना बढ़कर 11.4 मिलियन डॉलर हो गया। मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले छह महीने में कम्पनी का राजस्व 78 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च 2024 में KTI का राजस्व लगभग 208 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। 

ये भी पढें-इस लड़के ने मुंबई चायवालों से सीखा सबक, HR की जॉब छोड़ी, 5 लाख से शुरु किया स्टार्टअप-अब 1.5 Cr की... 

PREV

MyNation Hindi का Motivational News सेक्शन आपको हर दिन positivity और inspiration देने के लिए है। यहां आपको संघर्ष से सफलता तक की कहानियां, real-life success stories, प्रेरणादायक खबरें, achievers की journeys और motivational updates मिलेंगे। पढ़ें ऐसे कंटेंट जो आपको आगे बढ़ने और बेहतर सोचने की प्रेरणा दे।

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे