जम्मू कश्मीर में 100 और लोगों की गिरफ्तारी

Published : Aug 07, 2019, 05:18 PM IST
जम्मू कश्मीर में 100 और लोगों की गिरफ्तारी

सार

जम्मू कश्मीर में शांति और व्यवस्था बहाल करने के लिए 100 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं आई है। लेकिन यह लोग अलग अलग राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और राजनेता हैं।   

श्रीनगर: धारा 370 हटाने, जम्मू कश्मीर के विभाजन और उसे केन्द्र शासित प्रदेश घोषित करने के बाद राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की आशंका से 100 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा वहां अभी भी मोबाइल और इंटरनेट सेवा बाधित है। ऐसा अफवाहों को नहीं फैलने देने के कारण किया गया है। क्योंकि इंटरनेट और मोबाइल से कई तरह की गलत सूचनाएं फैलाने का खतरा था। इसलिए इसपर अभी प्रतिबंध है। 

जम्मू कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में जम्मू कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेन्स के सज्जाद लोन और इमरान अंसारी भी हैं। इन दोनों के पहले जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को भी गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तार नेताओं को श्रीनगर के हरि निवास गेस्ट हाउस में रखा गया है। 

इन चारो नेताओं के अलावा गिरफ्तार किए गए 100 लोगों को राज्य की विभिन्न जेलों में रखा गया है। उनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

इस बीच कश्मीर घाटी में पाबंदियों के बावजूद कुछ दुकानें खुली दिखीं और सड़कों पर थोड़ी आवाजाही भी थी। कुछ लोग मोटरसायकिलों और कारों में बाजार आते हुए भी दिखे। इस बीच पुंछ जिले के बफलैज इलाके में पत्थरबाजी की एक छोटी घटना सामने आई है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी को थोड़ी बहुत चोटें आई हैं। 

इस तरह की और घटनाओं को रोकने के लिए ही प्रशासन ने 100 गिरफ्तारियां की हैं। 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश