ढाई साल की बच्ची को गोली मारने वाले आतंकी को सेना ने मार गिराया

Published : Sep 11, 2019, 01:56 PM IST
ढाई साल की बच्ची को गोली मारने वाले आतंकी को सेना ने मार गिराया

सार

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सेना ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। आसिफ नाम के इसी आतंकवादी ने एक फल विक्रेता के परिवार पर गोलियां बरसाई थी। जिसमें उसकी ढाई साल की बच्ची भी घायल हुई थी।   

श्रीनगर: सोपोर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराने में सफलता हासिल की है। आसिफ नाम का यह आतंकवादी लश्करे तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी था। आसिफ ने ही सोपोर में एक फल विक्रेता के घर पर फायरिंग की थी। जिसमें उसके परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए थे। 

आसिफ लगातार जम्मू कश्मीर में आर्थिक गतिविधियां रोकने की कोशिश कर रहा था। वह फल विक्रेताओं और व्यापारियों को दुकान नहीं खोलने के लिए धमकी दे रहा था। इसी सिलसिले में उसने सोपोर के फल व्यापारी के घर पर गोलियां चलाई थी। वह सोपोर में एक मजदूर पर हमले का भी आरोपी था। 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने जानकारी दी है कि 'आसिफ सेब कारोबारियों को धमकी दे रहा था। उन्होंने कहा कि आसिफ ने सोपोर में काफी आतंक मचा रखा था। पिछले 1 महीने में वह बहुत सक्रिय था। उसने ओवर ग्राउंड वर्कर्स के जरिए नागरिकों को दुकान नहीं खोलने की धमकी दी थी। वह सोपोर में एक मजदूर पर हमले का भी जिम्मेदार था'।

आसिफ के बारे में सुरक्षा बलों को बुधवार की सुबह की खबर लगी थी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उसके छुपने की जगह की घेराबंदी कर ली। बाद में सेना की कार्रवाई में आसिफ को ढेर कर दिया गया। 
 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश