प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

Published : Oct 07, 2019, 07:34 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

सार

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में महज दो सप्ताह रह जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता अगले कुछ दिनों तक राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

चंडीगढ़. हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में महज दो सप्ताह रह जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता अगले कुछ दिनों तक राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मोदी अगले दो दिनों में राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

भजापा ने एक बयान में कहा कि मोदी 14 अक्टूबर को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पहली रैली को संबोधित करेंगे। 15 अक्टूबर को वह दादरी, थानेसर और हिसार में तीन और रैलियों को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने राष्ट्रमंडल खेल की पदक विजेता बबीता फोगाट को दादरी से विधानसभा चुनाव में उतारा है।

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के वर्तमान में 48 सदस्य हैं। उसने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है)

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश