‘भारत के मन की बात’ जानने की कवायद शुरु

Published : Feb 03, 2019, 02:29 PM IST
‘भारत के मन की बात’ जानने की कवायद शुरु

सार

देश के मन में क्या है यह जानने के लिए बीजेपी ने महीने भर चलने वाले एक अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके तरह 10 करोड़ लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। इस अभियान को ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ का नाम दिया गया है। करोड़ो लोगों की इसी राय के आधार पर बीजेपी अपना घोषणापत्र तैयार करेगी।   

बीजेपी देश की आम जनता के विचार जानने के लिए देश भर में लोगों से संपर्क करेगी। इसके लिए संचार के विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। 

इस अभियान की शुरूआत करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 'भारत के मन की बात - मोदी के साथ', कार्यक्रम भारत की चुनाव प्रक्रिया में अपने आप में एक अनूठा कार्यक्रम होगा।


अमित शाह ने केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि '2014 के पहले देश के अंदर जो स्थिति थी, वो देश के लोकतंत्र में लोगों की आस्था को डिगाने वाली थी। 2014 में 30 साल बाद देश की जनता ने मोदी जी के नेतृत्व वाली पूर्ण बहुत की सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की स्थिति को बदला है। प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश में दीर्घकालिक विकास की नींव रखी गई है।'

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी और बाकी पार्टियों में बहुत बड़ा अंतर है। भारतीय जनता पार्टी देश की एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसके अंतर आतंरिक लोकतंत्र है। जिस पार्टी के अंतर आतंरिक लोकतंत्र होता है, वही पार्टी देश के लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है।'

भारत के मन की बात - मोदी के साथ', संकल्प पत्र को लोकतंत्रीकरण का अनूठा प्रयोग बताते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''भारत के मन की बात - मोदी के साथ', कार्यक्रम भाजपा का नहीं है, बल्कि देश के लिए है। ये कार्यक्रम देश को सुरक्षित करने, गरीब का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए है। ये कार्यक्रम नया भारत बनाने के लिए है। जो जनता के लिए काम करता है जनता उम्मीद भी उसी से करती है। जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती पीएम मोदी ने स्वीकार की है। जनता की उम्मीदों को सम्मान देना भाजपा अपना कर्त्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक दायित्व मानती है।'

इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी कहा कि जनभागीदारी से ही लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। 'देश में पहली बार कोई राजनीतिक दल अपना संकल्प पत्र बनाने के लिए इतने बड़े स्तर पर जनसंपर्क करने जा रहा है।'
 
इस अभियान के लांच के मौके पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे।

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान