हॉलैंड में अहिंसा दिवस के मौके पर ‘गांधी मार्च’ निकाला, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Published : Oct 01, 2018, 10:08 AM IST
हॉलैंड में अहिंसा दिवस के मौके पर ‘गांधी मार्च’ निकाला, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

सार

भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा भारत एवं विदेशों में शुरू किए जाने वाले समारोह से पूर्व इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

हॉलैंड के द हेग में आगामी अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘गांधी मार्च’’ में रविवार को विभिन्न देशों के 20 से अधिक राजदूतों सहित करीब एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया। 

भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा भारत एवं विदेशों में शुरू किए जाने वाले समारोह से पूर्व इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

अहिंसा के लिए मार्च करने वाले पीस पैलेस में एकत्रित हुए। यहीं पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और स्थाई मध्यस्थता अदालत भी स्थित है।

बयान में बताया कि द नीदरलैंड्स एसोसिएशन ऑफ मलयालीज (नानमा) ने चेंडा मेलम (केरल के ड्रम) और ओणम नर्तकों के साथ उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

बयान में बताया गया है कि नीदरलैंड में भारत के राजदूत वेणु राजामणि ने लोगों का स्वागत किया, इसके बाद भारत के आध्यात्मिक गुरु श्री एम. और द हेग की उपमहापौर कविता प्रभुदयाल ने संक्षिप्त भाषण दिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश