यूनीसेफ की निदेशक भारत यात्रा पर, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Published : Oct 01, 2018, 09:34 AM IST
यूनीसेफ की निदेशक भारत यात्रा पर, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सार

यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीएटा फोर रविवार से छह अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर।

यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरीएटा फोर रविवार से छह अक्तूबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगी जिस दौरान वह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगी और महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। 

यूनीसेफ ने कहा कि वह अपनी इस यात्रा के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं बच्चों से जुडे यूनीसेफ के सहयोग से चलने वाले कार्यक्रमों को देखेंगी।

यूनीसेफ ने कहा कि, ‘‘यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक के तौर पर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान हेनरीएटा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, परिवारों, बच्चों और युवाओं से मिलेंगी। 
 
यूनीसेफ ने कहा, ‘‘उनके कार्यक्रम में उद्योग जगत के अग्रणियों से मुलाकात शाामिल है।’’ 

यूनीसेफ ने कहा कि एक अक्टूबर को हेनरीएटा,महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में संबोधन देंगी। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन नयी दिल्ली में आयोजित होने वाला चार दिवसीय कार्यक्रम है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश