#MeToo का असर : उत्तराखंड बीजेपी महासचिव संजय कुमार बर्खास्त

Published : Nov 05, 2018, 06:42 PM IST
#MeToo का असर : उत्तराखंड बीजेपी महासचिव संजय कुमार बर्खास्त

सार

उत्तराखंड में बीजेपी के महासचिव को यौन शोषण के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। उनपर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था। 

देहरादून: जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.जे अकबर यौन शोषण के आरोपों से जूझ ही रहे है तब एक और वरिष्ठ बीजेपी नेता को #MeToo आंदोलन के परिणामों का सामना करना पड़ा है।

एक महिला पार्टी कार्यकर्ता द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद पार्टी ने संजय कुमार को उनके पद से हटा दिया है। एजेन्सी से मिली खबरों के अनुसार, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार को उत्तराखंड के पार्टी महासचिव संजय कुमार को बर्खास्त कर दिया गया।

उन पर लगाये गये आरोपों पर चर्चा के लिए एक बैठक की गई। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें अपने पद से हटा दिया गया। इन आरोपों के सामने आने के बाद कुमार के खिलाफ राज्य में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था।

भाजपा के उच्च अधिकारी द्वारा यह निर्णय लेकर उत्तराखंड राज्य के नेताओं को इस विषय में सूचित किया गया। कुमार को नई दिल्ली बुलाया गया और बीजेपी के शीर्ष अधिकारी द्वारा लिए गये फैसले की जानकारी दी गई। बीजेपी जल्दी ही उत्तराखंड के लिए नए महासचिव के नाम की घोषणा करेगी।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

NIF Global Surat में भारतीय हस्तशिल्प का शानदार जलवा, छात्र डिजाइनरों ने रैंप पर दिखाया परंपरा और ट्रेंड का संगम
Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान