'गायब' सिद्धू और भाजपा के 'शत्रु' करेंगे कांग्रेस का प्रचार

Team MyNation   | Asianet News
Published : Jan 22, 2020, 04:19 PM IST
'गायब' सिद्धू और भाजपा के 'शत्रु' करेंगे कांग्रेस का प्रचार

सार

पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू काफी अरसे से पार्टी के सार्वजनिक मंचों से गायब है। वहीं पंजाब में उन्हें गायब बताया जा रहा है।  क्योंकि सिद्धू ने मीडिया से लेकर पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखी है। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिद्धू को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर पार्टी ने उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम है। हालांकि देखना होगा कि सिद्धू पार्टी का चुनाव प्रचार करते हैं क्या नहीं। क्योंकि हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में सिद्धू ने प्रचार से दूरी बनाकर रखी थी। वहीं कभी भाजपा के सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल है।

पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहे नवजोत सिंह सिद्धू काफी अरसे से पार्टी के सार्वजनिक मंचों से गायब है। वहीं पंजाब में उन्हें गायब बताया जा रहा है।  क्योंकि सिद्धू ने मीडिया से लेकर पार्टी के सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखी है। लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में सिद्धू को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर पार्टी ने उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। फिलहाल अभी ये तय नहीं है कि सिद्धू प्रचार करेंगे या नहीं।

क्योंकि सिद्धू ने हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव में प्रचार से दूरी बनाकर रखी थी। सिद्धू को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने का पार्टी का मकसद सिख मतदाताओं को लुभाना है। फिलहाल कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को जो स्टार प्रचारकों की सूची भेजी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और उपमुख्यमंत्री के साथ ही कभी भाजपा के सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल है।

कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी है। इस सूची में गांधी परिवार के साथ ही कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, सचिन पायलट को शामिल किया है। गौरतलब है कि दिल्ली में आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को इसके नतीजे घोषित किये जाएंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि