नियाजी और धारा 370 को हटाने के विरोधियों को जोरदार तमाचा, जेके पुलिस के लिए 21 हजार महिलाओं का पंजीकरण

Published : Jan 22, 2020, 11:34 AM IST
नियाजी और धारा 370 को हटाने के विरोधियों को जोरदार तमाचा, जेके पुलिस के लिए 21 हजार महिलाओं का पंजीकरण

सार

हालांकि इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की निकाली गई भर्ती में जम्मू कश्मीर के काफी युवाओं ने हिस्सा लिया था। जम्मू कश्मीर के सिक्युरिटी फोर्सेज में भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर की महिलाओं में कितना जोश हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक पद के लिए करीब 15-15 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है।

श्रीनगर। पाकिस्तान और देशभर के भीतर अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करने वाले राजनैतिक दलों पर जम्मू कश्मीर की महिलाओं ने जोरदार तमाचा जड़ा है। जम्मू कश्मीर में पुलिस में 1300 पदों के लिए निकाली गई भर्ती के लिए 21 हजार महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। हालांकि इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की निकाली गई भर्ती में जम्मू कश्मीर के काफी युवाओं ने हिस्सा लिया था।

जम्मू कश्मीर के सिक्युरिटी फोर्सेज में भर्ती के लिए जम्मू-कश्मीर की महिलाओं में कितना जोश हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक पद के लिए करीब 15-15 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। राज्य सरकार ने जम्मू कश्मीर के लिए 1300 पदों कीभर्ती निकाली थी, जिसके लिए राज्य की 21 हजार लड़कियों ने पंजीकरण कराया है। आतंकवाद से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के डोडा में जम्मू कश्मीर पुलिस के लिए इन दिनों महिलाओं की बड़े पैमाने पर भर्तियां की जा रही है। इसमें कांस्टेबल और अफसरों के पदों की भर्तियां निकाली हैं।

हालांकि इससे पहले राज्य के राजौरी और कुंज में ल़ड़कियों का चयन किया गया था। पुलिस में भर्ती होने का महिलाओं में इतना जोश है कि वह इस कड़ाके की ठंड में भी परीक्षा केंद्रों में सुबह से ही लाइन में लग जाती हैं। भर्ती केन्द्रों में आने वाली महिलाओं का कहना है कि वो देश से प्यार करती हैं और इसके लिए जान की बाजी भी लगा देंगी। उनका कहना है कि वह राज्य से आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए तैयार हैं।

वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी दानिश राणा ने कहा कि अब जल्द ही लड़कों के लिए भी भर्ती शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि राज्य से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में जम्मू कश्मीर के लिए अर्धसैनिक बलों की भर्ती की गई थी। जिसमें हजारों की संख्या में राज्य के युवाओं ने हिस्सा लिया था। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान