मध्य प्रदेश में दिवाली बाद 'शिव' का होगा 'राज', भाजपा नेता का दावा

Published : Oct 16, 2019, 02:25 PM IST
मध्य प्रदेश में दिवाली बाद 'शिव' का होगा 'राज', भाजपा नेता का दावा

सार

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की गिरने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक संख्याबल कमलनाथ के पक्ष में है। लेकिन भाजपा नेता लगातार दावे कर रहे हैं कि राज्य में दिवाली के बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। हालांकि गोपाल भार्गव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा दिवाली के बाद सरकार बनाने जा रही है। इसका दावा भाजपा नेता और प्रतिपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने किया है।भार्गव का दावा है कि दिवाली के बाद राज्य में शिवराज सिंह मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। हालांकि भाजपा के लिए राहत की खबर ये की बागी विधायक नारायण त्रिपाठी ने पार्टी मे वापसी की है।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की गिरने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक संख्याबल कमलनाथ के पक्ष में है। लेकिन भाजपा नेता लगातार दावे कर रहे हैं कि राज्य में दिवाली के बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। हालांकि गोपाल भार्गव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं। विजयवर्गीय का कहना है कि झाबुआ में हो रहे उपचुनाव के बाद कमलनाथ सरकार गिर जाएगी।

जबकि नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का दावा है कि दिवाली के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनाएगी और शिवराज सिंह राज्य के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। हालांकि इसके लिए संख्याबल कहां से आएगा। इसका खुलासा भार्गव ने नहीं किया है। हालांकि कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद भाजपा के नेता लगातार बयान दे रहे थे। लेकिन इसी बीच कमलनाथ सरकार ने भाजपा के दो विधायकों को अपने पाले में कर लिया था। जिसके बाद भाजपा नेताओं की किरकिरी हुई थी और आलाकमान ने नेताओं को बयानबाजी करने से मना किया था।

क्योंकि कमलनाथ ने दो विधायकों को तोड़कर ये जता दिया था कि वह भाजपा में सेंध लगा सकते हैं। हालांकि भाजपा के लिए राहत की खबर ये हैं कि कमलनाथ के पाले में गए नारायण त्रिपाठी वापस पार्टी में लौट आए हैं। वह भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा के साथ भोपाल स्थिति पार्टी कार्यालय में आए। इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा में टूट की अटकलें गलत हैं।कोई भी विधायक पार्टी को छोड़कर नहीं गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान