
मुंबई। महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। राज्य में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 1089 नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 19,063 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में मरने वालों की संख्या 731 हो गई। जबकि शुक्रवार को ही 37 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं शुक्रवार को 169 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
राज्य में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 1089 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसके बाद राज्य का आंकड़ा 19,063 हो गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 731 हो गई और अकेले शुक्रवार को ही 37 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। वहीं शुक्रवार को रिकवरी के बाद लगभग 169 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
सेना की तैनाती को नकारा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए सेना की तैनाती के आरोपों के अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस तरह का कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस को राहत देने के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त संसाधनों की मांग की गई है। हालांकि राज्य सरकार ने बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) के आयुक्त प्रवीण परदेशी का ट्रांसफर कर दिया है। राज्य सरकार का आरोप है कि वह मुंबई में कोरोना के प्रसार को रोकने में विफल रहे। राज्य सरकार ने इकबाल चहल को बीएमसी का नया आयुक्त नियुक्त किया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।