यूपी में बढ़े कोरोना के 74 मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3,145

Published : May 08, 2020, 07:44 PM IST
यूपी में बढ़े कोरोना के 74 मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 3,145

सार

राज्य के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य के 68 जिलों में कुल 3,145 मामले सामने आए हैं, जबकि नौ जिलों में कोरोना संक्रमण के कोई मामला नहीं है। प्रदेश के 59 जिलों में 1821 मामले एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1261 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। अब तक प्रदेश के 68 जिलों से 3,145 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि अन्य राज्यों की तुलना उत्तर प्रदेश में मामले कम हैं। लेकिन फिर भी संक्रमितों की संख्या 3 हजार के पार हो गई है। अभी तक राज्य में 1821 एक्टिव मामले हैं। जबकि संक्रमितों की संख्या 3145 तक पहुंच गई है।

राज्य के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि राज्य के 68 जिलों में कुल 3,145 मामले सामने आए हैं, जबकि नौ जिलों में कोरोना संक्रमण के कोई मामला नहीं है। प्रदेश के 59 जिलों में 1821 मामले एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 1261 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। अब तक प्रदेश के 68 जिलों से 3,145 कोरोना पॉजिटिव मामले हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना एक्टिव केस की संख्या में निरन्तर गिरावट आ रही है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 29.35 प्रतिशत है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह दर 40.09 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कल 373 पूल टेस्ट के माध्यम से 1779 सैम्पल टेस्ट किये गये, जिनमें 18 पूल पॉजिटिव पाये गये है। वहीं 1929 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है तथा 9,575 लोगों को फैसिलिटी क्वारेंटाइन में रखा गया है।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने कहा कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़कर 25 हो गयी है। उन्होंने बताया कि निजी एवं सरकारी लैब में की गई जांचों को मिलाकर प्रदेश में अब तक 1,16,030 कोरोना के टेस्ट किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 60,147 सर्विलांस टीम ने  प्रदेश के 50,43,903 घरों के 2,52,15,344 लोगों की स्क्रीनिंग की है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान