देश के आठ राज्यों में 13 जिले बने हैं कोरोना के बड़े केन्द्र, सरकार कर रही है फोकस

Published : Aug 08, 2020, 07:59 PM IST
देश के आठ राज्यों में 13 जिले बने हैं कोरोना के बड़े केन्द्र, सरकार कर रही है फोकस

सार

जानकारी के मुताबिक ओडिशा का गंजम, उत्तर प्रदेश का लखनऊ, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, हुगली, हावड़ा, कोलकाता और मालदा औऱ दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी आ रहे हैं और यहां स्थिति काफी खराब है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का संक्रमण जारी है और देश में करीब 21 लाख के करीब मामले पहुंच गए हैं। वहीं देश में आठ जिलों के 13 जिले कोरोना संक्रमण के बड़े केन्द्र बने हुए हैं जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और कोरोना के मामले तेजी से आ रहे हैं। इन जिलों में असम का कामरूप मेट्रो, बिहार का पटना, झारखंड रांची, केरल का अलापुझा और तिरुवनंतपुरम जिला शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के पांच जिले इसमें शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक ओडिशा का गंजम, उत्तर प्रदेश का लखनऊ, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, हुगली, हावड़ा, कोलकाता और मालदा औऱ दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी आ रहे हैं और यहां स्थिति काफी खराब है। जहां देश में कुल सक्रिय मामलों में मरने वालों की संख्या 9 फीसदी है तो इन जिलों में 14 फीसदी है। वहीं केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के चार जिलों में रोजाना नए मामलों में इजाफा देखा गया है। इसमें असम में कामरूप मेट्रो, उत्तर प्रदेश में लखनऊ, केरल में तिरुवनंतपुरम और अलाप्पुझा जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 

चार राज्यों में 16 जिले हैं प्रभावित

देश में चार राज्यों के 16 कोरोना से प्रभावित हैं और इन जिलों में केन्द्र सरकार ज्यादा फोकस कर रही है। देश के चार राज्य गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के 16 जिले कोरोना प्रभावित हैं। इमसें गुजरात में अहमदाबाद और सूरत, कर्नाटक में बेलगावी, बेंगलुरु शहरी, कलबुर्गी और उडुपी वहीं तमिलनाडु में चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट, तेनी, तिरुवल्लुर, तिरुचिरापल्ली, तूतीकोरिन और विरुधनगर कोरोना प्रभावित हैं तो इस सूची में तेलंगाना का हैदराबाद और मेडचल मालकजगिरी जिला शामिल है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में बाल संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
Surat News: शारदा विद्यामंदिर पांडेसरा में 10th-12th के छात्रों का फेयरवेल समारोह, बोर्ड परीक्षा के लिए मिला प्रेरक मार्गदर्शन