भूमि पूजन से पहले पुजारी सहित सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मी संक्रमित, बचने के लिए किए जा रहे ये उपाय

Published : Jul 30, 2020, 07:54 PM IST
भूमि पूजन से पहले पुजारी सहित सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मी संक्रमित, बचने के लिए किए जा रहे ये उपाय

सार

अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियों के बीच परेशान करने वाली खबर आई है। यहां रामलला के एक पुजारी सहित सुरक्षा में लगे एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी लिया गया है।

नई दिल्ली. अयोध्या में भूमि पूजन की तैयारियों के बीच परेशान करने वाली खबर आई है। यहां रामलला के एक पुजारी सहित सुरक्षा में लगे एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद सभी लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी लिया गया है।

5 अगस्त को है भूमि पूजन
5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन है। इस मौके पर पीएम मोदी आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित डेप्युटी सीएम तक अयोध्या का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।

प्रधान पुजारी के शिष्य हैं पॉजिटिव आए पुजारी
सहायक पुजारी रामलला मंदिर के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के शिष्य हैं। पॉजिटिव पुजारी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अब और लोगों की सैंपलिंग की जा रही है ताकि उनकी भी कोरोना वायरस की जांच हो सके। रामजन्मभूमि के पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

अयोध्या में पीएम मोदी का शेड्यूल
राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तारीख 5 अगस्त है। इस दिन पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से अयोध्या के साकेत महाविद्यालय में उतरेंगे। करीब 11.30 बजे पीएम अयोध्या के राम मंदिर परिसर पहुंचेंगे, जिसके बाद एक घंटे का भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद पीएम मोदी संबोधन करेंगे।

268 लोगों की सूची तैयार
ट्रस्ट के मुताबिक, भूमि पूजन के लिए 268 लोगों की लिस्ट तैयार की गई थी, लेकिन करीब 200 लोगों के नाम पर सहमति बनी है। इसमें से 50-50 लोगों के ब्लॉक होंगे। एक ब्लॉक देश के बड़े साधु-संत और महंतों का होगा। वहीं दूसरा ब्लॉक राजनेताओं का होगा। जो मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं, जिसमें लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार और साध्वी ऋतंभरा जैसे लोग शामिल हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश