यूपी के मुजफ्फरनगर में 16 साल की नाबालिग से रेप

Published : Nov 20, 2018, 12:08 PM IST
यूपी के मुजफ्फरनगर में 16 साल की नाबालिग से रेप

सार

मामला मुजफ्फरनगर के का है जहां 16 साल की एक नाबालिग के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया और वीडियो बनाया।

मुजफ्फरनगर- योगी सरकार भले ही महिला सुरक्षा को लेकर तमाम बड़े दावे करती हो लेकिन उसके किए गए सारे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

ताजा मामला मुजफ्फरनगर के का है जहां 16 साल की एक नाबालिग के साथ एक युवक ने कथित तौर पर बलात्कार किया और वीडियो बनाया।

भोपा के थानाधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को पीड़ित पड़ोसी के घर हैंड पंप से पानी भरने गई थी, तब यह घटना हुई। पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि युवक ने घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपी के खिलाफ भादंवि की संबंधित धाराओं और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वीपी सिंह ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बहन के साथ उस समय बलात्कार किया गया जब वह पड़ोसी के घर में हैंड पंप से पानी भरने गई थी। शिकायत के अनुसार युवक ने हैंड पंप के पास एक कमरे में उससे बलात्कार किया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश