mynation_hindi

महाराष्ट्र में 2,000 पहुंचे कोरोना संक्रमित, अकेले मुंबई में 1300 मरीज

Published : Apr 13, 2020, 01:08 PM IST
महाराष्ट्र में 2,000 पहुंचे कोरोना संक्रमित, अकेले मुंबई में 1300 मरीज

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस के मामले बढ़कर 1,982 हो गए हैं। वहीं राज्य में 221 लोगों की मौत कोरोनोवायरस से हो गई है। जबकि  मुंबई में मरीजों की संख्या भी 1,298 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा कहर मुंबई में है। यहां पर 1,298 रोगी हैं जबकि अभी  तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार के करीब पहुंचने वाली है।  वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में मरीजों की संख्या 13 के करीब पहुंच गई है। वहीं मुंबई में 92 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस के मामले बढ़कर 1,982 हो गए हैं। वहीं राज्य में 221 लोगों की मौत कोरोनोवायरस से हो गई है। जबकि  मुंबई में मरीजों की संख्या भी 1,298 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा कहर मुंबई में है। यहां पर 1,298 रोगी हैं जबकि अभी  तक 92 लोगों की मौत हो चुकी है।

रविवार को मुंबई में सबसे ज्यादा 16 लोगों की मौत हुई, इसके बाद पुणे में तीन, नवी मुंबई में दो और सोलापुर से एक की मौत हुई। पुणे शहर में 233 कोरोना संक्रमित मरीज हैं  वहीं 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ठाणे डिवीजन में ऐसे मरीजों की संख्या 1,520 है और अब तक 106 मौतों की सूचना है। पुणे डिवीजन में 270 पॉजिटिव दर्ज किए गए हैं और यहां पर 33 लोगों की मौते हुई है। 

महाराष्ट्र में सरकार ने बढ़ा दिया है लॉकडाउन

महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने लॉकडाउन को तीस अप्रैल तक बढ़ा दिया है। हालांकि केन्द्र सरकार आज इसका ऐलान कर सकती है। केन्द्र सरकार कोरोना पीड़ितों की संख्या को देखते हुए  क्षेत्रों को विभिन्न क्षेत्रों को विभाजित करने की योजना बना रही है। जिसके बाद कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकेगा। पिछले शनिवार कोरोनोवायरस के प्रकोप से निपटने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी की एक वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। बैठक के दौरान, लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने प्रधान मंत्री को कम से कम दो और हफ्तों के लिए लॉकडाउन का विस्तार करने का सुझाव दिया। राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे पहले ही कह चुके हैं कि राज्य में हालात नियंत्रण में नहीं है।
 

PREV

Recommended Stories

जन्माष्टमी पर श्री बजरंग सेना का संदेश: श्रीकृष्ण के आदर्शों से आत्मनिर्भर और संस्कारित भारत का निर्माण
79वें स्वतंत्रता दिवस पर श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का राष्ट्रभक्ति आह्वान: ‘भारत सर्वोपरि’ का संदेश