कोरोना का कहर: 9,152 पहुंचे संक्रमित,308 की मौत

Published : Apr 13, 2020, 12:25 PM IST
कोरोना का कहर:  9,152 पहुंचे संक्रमित,308 की मौत

सार

भारत के कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों ने 9000 के निशान को पार कर लिया है, जिसमें पॉजिटिव मामले 9,152 हो गए हैं, वहीं 308 मौतें शामिल है।  जबकि 857 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश में 9,152 मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। देशभर  में कोरोना का कहर जारी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या ने 9000 के आंकड़े को पार कर लिया है। जबकि 308 लोगों की मौतें हो गई है। वहीं 857 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार  देशभर में 9,152 मामले अभी तक सामने आए हैं वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 7987 जबकि 856 ठीक हो चुके हैं वहीं इस वायरस के कारण 308 मौतें देश के अलग अलग राज्यों में हुई हैं।

भारत के कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों ने 9000 के निशान को पार कर लिया है, जिसमें पॉजिटिव मामले 9,152 हो गए हैं, वहीं 308 मौतें शामिल है।  जबकि 857 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार अभी तक देश में 9,152 मामले सामने आए हैं। देश ने पिछले 24 घंटों के दौरान 35 और मौतें कोरोना वायरस के कारण हुई है।

जिसके बाद देश में मरने वालों की संख्या 308 पहुंच गई हैं।  देश में 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। वहीं माना जा रहा है कि देश में लॉकडाउन इस महीने के आखिर तक बढ़ाया जाएगा।  जबकि देश के पांच राज्यों ने इसे पहले ही बढ़ा दिया है। बाकी राज्य आज इसे बढ़ा सकते हैं। देश में रोजाना 600-800 मामले दर्ज हो रहे हैं।  जिसके बाद देश में लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की जरूरत बताई जा रही है।

केन्द्र सरकार कोरोना पीड़ितों की संख्या को देखते हुए  क्षेत्रों को विभिन्न क्षेत्रों को विभाजित करने की योजना बना रही है। पिछले शनिवार कोरोनोवायरस के प्रकोप से निपटने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी की एक वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई थी। बैठक के दौरान, लगभग सभी मुख्यमंत्रियों ने प्रधान मंत्री को कम से कम दो और हफ्तों के लिए लॉकडाउन का विस्तार करने का सुझाव दिया।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल